Thursday, 22 July 2021

"गोत्र" का अर्थ वंश परम्परा नहीं बल्कि गुरुवंश परम्परा है

प्राचीन काल में सात प्रमुख गुरु हुए हैं. गौतम ऋषि, भारद्वाज ऋषि, विश्वामित्र ऋषि, जमदग्नि ऋषि, वसिष्ठ ऋषि, कश्यप ऋषि और अत्रि ऋषि. इनके आश्रम आजकल की यूनिवर्सिटी की तरह थे. जिनके साथ अन्य गुरुकुल जुड़े रहते थे. जिस गुरु के आश्रम या उस आश्रम से जुड़े गुरुकुल से आप शिक्षा प्राप्त करते थे उसे आपका गोत्र कहा जाता था.

जिस गोत्र (गुरु परम्परा) वाला शिष्य आगे चलकर आचार्य बनकर, किसी को शिक्षा देता था या उसके वंशज जो अपनी वंश परम्परा के रूप में शिक्षा प्राप्त करते थे, उसका वह गोत्र हो जाता था. इसमें जाती अथवा खानदानी पेशा कोई मायने नहीं रखता था. गुरुओं के आश्रमों और उनसे जुड़े गुरुकुलों में शिक्षार्थी शास्त्रों का अध्यन करते थे.
सभी गुरुओं, उनके आश्रमों, उनसे जुड़े गुरुकुलो की अलग अलग बिशेश्ताएं थी. लोग अपनी रूचि के अनुसार आश्रम को चुनते थे. ऋषि गौतम के आश्रम में वैदिक शिक्षा का विद्वान् बनाया जाता था , ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में शस्त्र (युद्ध) विद्या भी शिखाई जाती थी. ऋषि भारद्वाज का आश्रम विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा का केंद्र था.
ऋषि कश्यप का आश्रम एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह था जिसमे कोई भी व्यक्ति, जब चाहे जितने भी दिन के लिए जाकर (शार्टटर्म कोर्स) शिक्षा ले सकता था और उनके आचार्य घूम घूम कर, प्रवचन द्वारा भी, आम लोगों को शिक्षा दिया करते थे. इसलिए कहा जाता है कि- जिसको अपने गोत्र का पता न हो उसे अपना गोत्र "कश्यप" मानना चाहिए.
जिस तरह आज किसी से यह पूंछा जाता है कि - आपने किस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उसी तरह उस काल में "गोत्र" पूंछने का तात्पर्य उनकी गुरु परम्परा को जानना होता था. गोत्र पूंछने से यह पता चलता था कि- सामने वाला व्यक्ति किस प्रकार की जानकारी रखता होगा. जैसे वेदों की, विज्ञान की, खगोल की, शास्त्रों की, आयुर्वेद की या इतिहास की

Saturday, 10 July 2021

गांधी जी को ट्रेन से उतारने और भारत में अंग्रेजों से बदला लेने का सच

कांग्रेसी अक्सर बोलते हैं कि किसी अंग्रेज ने नस्लभेद के कारण गांधीजी ट्रेन से उतार दिया था. इस घटना के कारण गांधीजी अंग्रेजों के खिलाफ हो गए और उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन चलाया.

यह कहानी भी कांग्रेसियों की अन्य कहानियों जैसी ही है. अगर यह घटना सच भी है तो यह 1893 की है जब गांधी जी 24 साल के थे और गांधीजी भारत में वापस 1915 में आए थे जब वो 46 साल के थे
गांधीजी के पिता करमचंद गांधी ब्रिटिश शासन के समय पोरबन्दर रियासत में प्रधानमंत्री थे, इसके अलावा वे राजस्थानिक कोर्ट के सभासद, राजकोट में दीवान और कुछ समय तक बीकानेर के दीवान के उच्च पद पर प्रतिष्ठित रहे थे.
ये सभी वे रियाशतें थीं जो ब्रिटिश शासन की बफादार थी. गांधीजी के पिता राजशाही और अंग्रेज अधिकारियों में समन्वय स्थापित करने का काम करते थे. वे काफी धनवान थे और उन्होंने अपने बेटे को वकालत पढ़ने इंग्लैण्ड भेजा.
अंग्रेजी राज में पिता ने खूब धन कमाया और उनके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ. गांधीजी ने अंग्रेजों के साथ रहकर पढ़ाई की और वकालत की प्रैक्टिस की लेकिन उनके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ. इस प्रकार बहुत साल गुजर गए.
गांधीजी का बहुत सारा जीवन इंग्लैण्ड और दक्षिण अफ्रीका में गुजर गया मगर उसके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ. वे अंग्रेजों के साथ ही रहते रहे, पढ़ते रहे और काम भी करते रहे. किसी भी अंग्रेज ने उनको कभी परेशान नहीं किया.
इसी बीच भारत में अभिनव भारत, युगांतर, अनुशीलन समिति ने भारत में अंग्रेजो के खिलाफ स्वाधीनता संग्राम छेड़ दिया. 1907 में वीर सावरकर के ग्रन्थ "1857 - प्रथम स्वातंत्र्य समर" ने क्रान्ति की ज्वाला को और ज्यादा भड़का दिया.
क्रांतिकारियों ने अंग्रेज अधिकारियों की हत्या करना शुरू कर दिया. अनेकों अंग्रेज अधिकारी मारे गए. इस अपराध में अनेकों क्रांतिकारियों को फांसी हुई और अनेकों क्रांतिकारियों को रंगून और कालापानी की जेलों में भेज दिया गया.
इसी बीच अचानक गांधी जी को याद आया कि 21 साल पहले किसी अंग्रेज ने उनको ट्रेन से उतारा था, बस गांधी जी अपनी विदेशी जायदात को बेचकर 1915 में भारत आ गए. यहाँ उनके आते ही दुसरा स्वाधीनता संग्राम समाप्त हो गया.
एक महत्वपूर्ण बताना तो भूल ही गया. गांधीजी को साउथ अफ्रका की ट्रेन से 7 जून, 1893 को उतारा गया था. उनको इस बात पर तब गुस्सा नहीं आया था. उनको 22 साल बाद गुस्सा आया और अंग्रेजों से बदला लेने के लिए वे 9 जनवरी 1915 में भारत आये.

Thursday, 1 July 2021

जाट

आज एक पोस्ट पर एक प्रश्न देखा कि - जाट कौन होते हैं ? उस पोस्ट पर कई लोग मुख्य बिषय पर बात करने के बजाय, एक दूसरे से लड़ते हुए ज्यादा दिखाई दे रहे थे. जाटों के बारे में मुझे जो जानकारी है उसके अनुसार यह यह पोस्ट लिख रहा हूँ. अगर किसी को आपत्ति होगी तो पोस्ट डिलीट कर दूंगा.

कहा जाता है कि- महाभारत के युद्ध के पश्चात लम्बे समय तक शान्ति हो गई थी और कोई बड़ा युद्ध नहीं हुआ था. तब ज्यादातर क्षत्रियों के अन्य व्यवसाय अपना लिए थे. कोई पशुपालन करने लगा, कोई खेती करने लगा, कोई लोहे के औजार बनाने लगा तो कोई स्वर्णआभूषण बनाने लगा, ......., आदि
युधिष्ठर महाराज ने संन्यास लेने से पहले परीक्षित को इंद्रप्रस्थ और हस्तिनापुर का राज्य सौंपकर, श्रीकृष्ण के प्रपौत्र बभ्रनाभ  (अथवा  वज्रनाभ ) को मथुरा मंडल के राज्य सिंहासन पर प्रतिष्ठित किया था. महाराजा बभ्रनाभ के वंशजो और अनुयाइयों ने शांतिकाल में कृषि एवं कृषि से जुड़े व्यवसायों को अपना लिया था.
कालांतर में ये जाट कहलाये. महाराजा सूरजमल भी अपने आपको इन्ही महाराज बभ्रनाभ का वंशज मानते थे. इस प्रकार जाटों को भगवान् श्रीकृष्ण का वंशज या अनुयायी कहा जा सकता है. इनकी सर्वाधिक संख्या भी ब्रजभूमि के आस पास ही है. कुछ लोग इन्हे भगवान् शिव के गणों का वंशज भी मानते है.
खैर जो भी हो लेकिन जाटों ने समय समय पर बहादुरी और देशभक्ति की मिशाल कायम की है. हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए जाटों ने हमेशा ही विधर्मियों से टक्कर ली है. तैमूर का हमला हो या अब्दाली का, औरंगजेब से टक्कर लेनी हो या दंगाइयों से, जाटों ने सदैव अपनी बहादुरी का परिचय दिया है.
मुग़ल इतिहासकारों ने इनको लुटेरा भी माना है क्योंकि ब्रजक्षेत्र में जाटों ने मुग़लों को कभी भी चैन से नहीं रहने दिया. जाटों ने छपामार लड़ाई के द्वारा शक्तिशाली मुग़ल सेना को भी सदैव परेशान किया. उन पर हमले कर उनको मारा और उनसे वह माल छीना जो मुगलों ने मंदिरों से लूटा था.
मुग़ल मंदिरो को नष्ट करते थे और हिन्दुओं की आस्था पर चोट करते थे. तब इसका बदला लेने के लिए जाटों ने अकबर और जहाँगीर की कब्रों को खोदकर, उनके अवशेषों को भी कब्र से बाहर निकाल कर आग में जलाया. ये काम उन्होंने केवल जैसे को तैसा दिखाने के लिए किया था.
यदि किसी के पास और ज्यादा जानकारी हो तो बताने का कष्ट करे जिससे उसे पोस्ट में शामिल किया जा सके और अगर जाट बंधुओं को पोस्ट में कुछ गलत लगता हो तो वो भी नाराज होने के बजाये स्पष्ट बताने का कष्ट करे. उस स्तिथि में पोस्ट को डिलीट कर दिया जाएगा

Saturday, 26 June 2021

अगर कोई हिन्दू जैसे नाम वाला व्यक्ति राम मंदिर के खिलाफ है तो इसका मतलब साफ़ है कि - उसके DNA में जरुर कुछ गड़बड़ है

महाराजा रणजीत सिंह के समय की बात है. लाहौर में एक गाय के सींग एक दीवार में बने छेद में फंस गये. बहुत कोशिश के बाद भी वह उसे निकाल नही पा रही थी. लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, लोग गाय को निकालने के लिए तरह तरह के सुझाव देने लगे.
परन्तु सभी का ध्यान एक बात पर ही था कि - गाय को कोई कष्ट ना हो. तभी वहां दुलीचंद नाम का एक व्यक्ति आया और आते ही बोला - गाय के सींग काट दो. लोगों ने एक बार उसे नफरत से देखा फिर उसे नजरअंदाज कर अन्य उपाय करने लगे.
आखिर में लोगों ने सावधानीपूर्वक दीवार को तोड़कर गाय को सकुशल वहां से निकाल लिया गया. इस घटना की चर्चा किसी दरबारी ने महाराजा रणजीत सिंह के दरबार में भी छेड़ दी. गाय को सकुशल निकालने की बात महाराजा भी बहुत खुश हुए.
फिर वे अचानक बोले कि- उस व्यक्ति को दरबार में बुलाया जाए, जिसने सींग काटने की सलाह दी थी. जब वह दरबार में पहुंचा तो महाराज ने उससे कहा- अपने और अपने परिवार के बारे में बताओ. उसने बताया कि - मेरा नाम दुलीचन्द है.
मेरे पिता का नाम सोमचंद था, जो फ़ौज में एक सिपाही था और लड़ाई में मारा जा चुका है. महाराज को उसके जबाब से सन्तुष्टि नहीं हुई. उन्होंने उसकी अधेड़ माँ को बुलवाकर पूछा तो उसकी माँ ने भी यही सब दोहराया, किन्तु महाराजा अभी भी असंतुष्ट थे.
उन्होंने जब उस महिला से सख्ती से पूछताछ करवाई तो पता चला कि- उसका पति जब लड़ाई पर जाता था तब उसके अवैध संबंध, उसके एक पड़ोसी समसुद्दीन से हो गए थे और ये लड़का दुलीचंद, सोमचन्द के बजाय "समसुद्दीन" की औलाद है.
महाराजा का संदेह सही साबित हुआ. उन्होंने अपने दरबारियों से कहा कि- कोई भी शुध्द सनातनी हिन्दू रक्त अपनी संस्कृति, अपनी मातृभूमि, पवित्र गंगा, तुलसी और गौ-माता के अरिष्ट, अपमान और उसके पराभाव को सहन नही कर सकता.
जैसे ही मैंने सुना कि दुलीचंद ने गाय के सींग काटने की बात की थी, तभी मुझे यह अहसास हो गया था कि- हो ना हो इसके रक्त में अशुद्धता आ गई है. सोमचन्द की औलाद ऐसा नही सोच सकती. तभी तो वह समसुद्दीन की औलाद निकला.
इसलिए अगर कोई हिन्दुओं जैसे नाम वाला व्यक्ति, भगवान् श्रीराम के मंदिर निर्माण में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है तो उसके नाम से धोखा मत खाइये. वह निश्चित रूप से "सन ऑफ सोमचन्द" की आड़ में "सन ऑफ समसुद्दीन" ही होगा.

Thursday, 1 April 2021

पाकिस्तान के हिन्दू मंदिर

 पाकिस्तान ने अपनी अधार्मिक कट्टरता के चलते पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं के अनेकों मंदिरों को नष्ट कर दिया था. अभी जो मंदिर बचे हुए भी है, वो भी बहुत ही जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं. अगर पाकिस्तान चाहे तो उन मंदिरों का पुनरुद्धार करके धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे सकता है.

ऐसा होने से हिंदू भी अपने प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे और पाकिस्तानियों की आमदनी भी बढ़ेगी. यदि ऐसा होता है तो धार्मिक पर्यटन बढ़ने से दोनो देशों के बीच दुश्मनी की भावना में भी कुछ कमी अवश्य आयेगी. पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान की जनता को इस विषय में विचार करना चाहिए.

हिंगलाज माता का मंदिर
************************
बलूचिस्तान में हिंगोल नदी के किनारे बना ये मंदिर, माता सती के 51 प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है. एक समय जब इस मंदिर में दर्शन करने दुनियाभर से हिंदू पहुंचते थे. लेकिन अब ये मंदिर वीरान पड़ा रहता है.

कटासराज शिव मंदिर
********************
भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर महाभारत काल का बताया जाता है. कटासराज मंदिर पाकिस्‍तान के चकवाल जिले से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है. इस परिसर में सात या इससे भी ज्‍यादा मंदिर हैं, जिसे सतग्रह के रूप में भी जाना जाता है.

कहते हैं कि भगवान शिव अपनी पत्नी सती के साथ यहां रहते थे. उनकी मृत्यु के बाद, दुख से त्रस्त शिव अपने आंसू नहीं रोक सके. वे इतना रोए थे, कि उनके आसूंओं से दो तालाब निर्मित हो गए. एक कटारसराज में है, तो दूसरा राजस्‍थान के पुष्कर में.

मंदिर में स्थित इस कुंड को कटाक्ष कुंड भी कहते हैं. तालाब और मंदिर का नाम भी एक ऐसे शब्द से लिया गया है जो उनके दुख को व्यक्त करता है। कटास का अर्थ आंखाें में आंसू से होता है. पांडवों ने अपना वनवास का काफी समय यहाँ बिताया था.

5000 साल पुराने इस मंदिर का जीर्णोद्धार पृथ्वीराज चौहान के नाना महाराजा अनंगपाल ने कराया था. कटासराज मंदिर संगीत, कला और विद्या का भी बड़ा केंद्र था. अपने उत्कर्ष काल में इस मंदिर से लगभग 10,000 विद्वान और कलाकार संबद्ध थे.

लेकिन 11वीं सदी में महमूद गजनवी के आक्रमण के बाद मंदिर का वैभव नष्ट हो गया.बताया जाता है कि 11वीं सदी में महमूद गजनवी के आक्रमण के बाद मंदिर का वैभव नष्ट हो गया. प्राण और आजीविका बचाने के लिए कलाकारों का पलायन हुआ.

बहुतों को गुलाम बनाकर अरब में बेच दिया गया जहां से ये यूरोप पहुंचे. कई शोध बताते हैं कि यूरोप की जिप्सी या रोमां जाति के लोग उन्हीं कलाकारों के वंशज हैं जिनके संगीत को रोमां संगीत कहा जाता है. सुषमा स्वराज ने कहा था कि रोमां, भारत की संतान है.

कटासराज में एक विश्वविद्यालय भी था जो दर्शनशास्त्र का बड़ा केंद्र था. कहते हैं कि वहां नाथ सम्प्रदाय के संस्थापक गोरखनाथ और प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग भी गए थे. कटासराज के पास की साल्ट रेंज पहाडियों का सेंधा नमक आज भी हिंदुओं के लिए पवित्र है.

सन् 2005 में भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कटासराज की यात्रा की थी. कटासराज, हमारी विरासत का वो हिस्सा है जिसका प्रभाव इस उपमहाद्वीप में ही नहीं, बल्कि रोमां संगीत की वजह से पूरी दुनिया में कायम है.

सैयदपुर का राम कुंड मंदिर
*************************

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के सैयदपुर गांव में स्थित है. यह मंदिर हिंदू भगवान राम को समर्पित है. इस मंदिर का निर्माण 1580 में मान सिंह प्रथम ने करवाया था. सदियों से हिंदू इस मंदिर में पूजा करने के लिए दूर-दूर की यात्रा करते थे.

1893 के रावलपिंडी गजेटियर के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, हर साल "राम कुंड" नामक स्थान के पास एक तालाब पर एक मेला आयोजित किया जाता था. यह याद करने के लिए कि राम और उनके परिवार ने एक बार इसमें पानी पीया था.

1947 में भारत के विभाजन के बाद मंदिर को बंद कर दिया और मूर्तियां हटा दी गई. 1960 में मंदिर की इमारत का उपयोग लड़कियों के स्कूल के रूप में किया जाने लगा. 2006 में इसे राजधानी विकास प्राधिकरण द्वारा एक पर्यटक आकर्षण में बदल दिया गया है

कराची का पंचमुखी हनुमान मंदिर
*******************************

कराची शहर में मौजूद पंचमुखी हनुमान का ये मंदिर बहुत चमत्कारी माना जाता है. कहा जाता है कि इस मंदिर की पंचमुखी हनुमान मूर्ति हजारों साल पुरानी है.

माना जाता है कि जिस जगह पर यह मंदिर है, वहां से 11 मुट्ठी मिट्टी हटाने पर यह पंचमुखी हनुमान मूर्ति प्रकट हुई थी. इस मंदिर का और अंक 11 का गहरा संबंध है.

इस मंदिर में भगवान हनुमान की 11 परिक्रमा लगाने पर भक्तों की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और उनकी सारी इच्छाएं पूरी होती है. ये मंदिर भी अपनी भव्यता खो चुका है. 

पेशावर का गोरखनाथ मंदिर
**************************

ये पाकिस्तान के पेशावर में स्थित है. यह गुरु गोरखनाथ का मन्दिर है. ईसा पूर्व प्रथम शताब्दी में गुरु गोरखनाथ जी ने यहाँ प्रवास किया था. गुरु गोरखनाथ जी के शिष्य भर्तहरी के छोटे भाई राजा वीर विक्रमादित्य ने पश्चिम जगत को जीतने के बाद उज्जैन वापस लौटते समय इस मंदिर का निर्माण किया था.

अफगान हमलावरों के मार्ग में पड़ने के कारण इस मंदिर का कई बार विध्वंश हुआ. लेकिन समय समय पर अनेकों राजाओं ने इसका जीर्णोद्धार कराया. 1756 में अब्दाली ने उसका विध्वंस किया लेकिन बहुत जल्द 1758 में वहां अधिकार करने के बाद मराठों ने इसका पनरूद्धार करना शुरू किया.

लेकिन अब्दाली ने फिर 1760 में वहां कब्ज़ा कर लिया और इसे तोड़ दिया. उसके बाद 1851 में इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया. साल 1947 में बंटवारे के बाद इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे. 2011 में इसे फिर से खोला गया. अब यह मंदिर भी किसी खंडहर की ही तरह दिखता है. 

श्री वरुण देव मंदिर
*****************

यह पाकिस्तान में मनोरा द्वीप में स्थित एक हिंदू मंदिर है. यह मंदिर भगवान झूलेलाल (वरुण देव) को समर्पित है, जो हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जल का प्रतिनिधित्व करने वाले देवता हैं. यह सभी सागरों-महासागरों और सिंध नदी के प्रमुख शासक देवता हैं.

एक किंवदंती के अनुसार,16वीं शताब्दी में भोजमल नेन्शी भाटिया नाम के एक धनी नाविक ने कलात के खान से मनोरा द्वीप खरीदा था, जिसके पास उस समय समुद्र तट की अधिकांश भूमि थी और फिर उसके परिवार ने उस पर एक मंदिर बनवाया था.

मंदिर के निर्माण का सही वर्ष ज्ञात नहीं है लेकिन माना जाता है कि वर्तमान संरचना का नवीनीकरण 1917-18 के आसपास किया गया था. सामने के गेट पर सिंधी भाषा में शिलालेख कहता हैकि भारिया के सेठ हरचंद मल दयाल दास की पवित्र स्मृति में बेटों की ओर से समर्पण

मंदिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था लेकिन अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत सिंध एक्सप्लोरेशन एंड एडवेंचर सोसाइटी (एसईएएस) द्वारा संरचना की सुरक्षा और संरक्षण के प्रयास किए गए, जो 2018 में मंदिर को सफलतापूर्वक बहाल करने में कामयाब रहे. 




Friday, 8 January 2021

दिल्ली का इतिहास

1. दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना है. पौराणिक जानकारी के अनुसार दिल्ली को सबसे पहले इच्छ्वाकू वंश के "महाराज दिलीप" ने बसाया था. उनके नाम से ही इसका नाम "दिल्ली" पडा था. राजा सगर के समय में यमुना के माध्यम से गंगा का जल बंगाल में ले जाने के लिए अभियान प्रारम्भ किया था. जिसका नेतृत्व उनके पुत्र अंशुमान ने किया था.
अंशुमान को इसमें सफलता नहीं मिली. उनके बाद उनके पुत्र महाराजा दिलीप ने यह अभियान आगे बढ़ाया और पहाड़ को काटकर गंगा का जल यमुना में लाने के लिए दिल्ली को अपना बेस कैंप बनाया. हालांकि उनको भी गंगा अभियान में असफलता मिली. महाराजा दिलीप द्वारा बहुत अधिक समय वहीँ रहने पर दिल्ली एक तरह से उनकी उपराजधानी बन गई.
गंगा को धरती पर लाने के अभियान में सफलता दिलीप के पुत्र भागीरथ को मिली. महाराज भागीरथ ने अपने अभियान का केंद्र दिल्ली के बजाये हरिद्वार को बनाया और गोमुख ग्लेशियर से गंगा के लिए रास्ता बनाते हुए गंगा को प्रयागराज में प्राचीन यमुना नदी तक ले गए. इस वंश के राजाओं की राजधानी अयोध्या और उपराजधानी दिल्ली बनी रही.
2. द्वापर में यह क्षेत्र उजड़कर खांडवप्रस्थ बन गया और वर्तमान मेरठ जिले के गंगा के किनारे का गाँव "हस्तिनापुर" भव्य नगर बन गया. हस्तिनापुर राज्य का कौरवों और पांडवों में बँटबारा होने पर, यमुना पार का यह हिस्सा खांडवप्रस्थ पांडवों के हिस्से में आया. अपने पुरुषार्थ और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से पांडवों ने इसे पुनः बसाया और नाम दिया "इन्द्रप्रस्थ".

3. कालान्तर में इन्द्रप्रस्थ और अयोध्या दोनों ही उजड़ गए. तब प्राचीन कहानियों के आधार पर, उज्जैन के राजा वीर विक्रमादित्य ने दिल्ली और अयोध्या को पुनः खोजा और उनको फिर से बसाया. उन्होंने अयोध्या को खुबसुरत नगर बनाया तथा दिल्ली के पास महरोली में विशाल बेधशाला स्थापित की. हरिद्वार में हरी की पौड़ी भी उन्होंने ही बनबाई.
4. दस्तावेजी इतिहास में दिल्ली के बारे में पहला जिक्र 737 ईसवीं में मिलता है. तब राजा अनंगपाल तोमर 'प्रथम' ने इंद्रप्रस्थ से 10 मील दक्षिण में अनंगपुर बसाया. यहां ढिल्लिका गांव था. कुछ बरस बाद उस पर राजा ने लालकोट नगरी बसाई. राजा अनंगपाल तोमर 'प्रथम' अपने आपको अर्जुन पुत्र अभिमन्यु का वंशज मानते थे.
दिल्ली को वसाने के क्रम में 1060 ईस्वी में महाराज अनंगपाल 'द्वितीय' ने दिल्ली का विस्तार किया और महरोली से 12 मील उत्तर में प्राचीन इंद्रप्रस्थ के पास यमुना किनारे लाल पत्थरों से एक भव्य किले का निर्माण प्रारम्भ किया. उनके कोई पुत्र नहीं था केवल दो पुत्रियां थीं- चन्द्रकान्ति और कीर्तिमालिनी. बड़ी पुत्री का विवाह कन्नौज के राजा विजयपाल से हुआ था और छोटी बेटी का विवाह अजमेर के राजा सोमेश्वर चौहान से हुआ था.

अनंगपाल 'द्वितीय' की बड़ी बेटी चन्द्रकान्ति का बेटा "जयचंद" खुद को दिल्ली का स्वाभाविक उत्तराधिकारी मानता था, परन्तु महाराज ने अपनी छोटी बेटी कीर्तिमालिनी के बेटे "प्रथ्वीराज चौहान " को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया. इसी बजह से जयचन्द और पृथ्वीराज चौहान में मनमुटाव हुआ जो मोहम्मद गौरी की जीत का कारण बना.
5. मोहम्मद गोरी ने पृथ्वी राज चौहान को हराने के बाद दिल्ली की कमान अपने गुलाम "कुतुबुद्दीन ऐबक" को सौंप दी. 1206 ईस्वी में गोरी की मृत्यु के बाद, क़ुतुबुद्दीन ने अपने आप को भारत का शासक घोषित कर दिया. वह 4 साल राजा रहा. क़ुतुबुद्दीन ने महरौली के "क़ुतुब काम्प्लेक्स' से सल्तनत चलाई. गुलाम वंश की रजिया सुलतान दिल्ली की अंतिम महिला शासक थी.
6. इसके बाद जलाउद्दीन खिलजी दिल्ली सल्तनत का शासक बन गया और खिलजी बंश की स्थापना की. जलालुद्दीन के भतीजे "अलालुद्दीन खिलजी" ने अपने चाचा की हत्या कर सत्ता हथिया ली. "अलालुद्दीन खिलजी" ने "सीरी" नाम की नई राजधानी बसाई. खिलजी की इस राजधानी 'सीरी' में खिलजी के अधिकारियों के रहने की व्यवस्था थी.
7. खिलजी कमजोर हुए तो 1320 में तुगलक दिल्ली में आ गए. गयासुद्दीन तुगलक ने तुगलकाबाद किले और गयासपुर के आसपास शहर बसाया. यह दौर तुगलक से ज्यादा सूफी निजामुद्दीन औलिया और उनके शागिर्द अमीर खुसरो की वजह से जाना गया. खुसरो ने ब्रजभाषा को अरबी-फारसी में पिरोकर हिंदवी जुबान को नई रंगत दी थी.
8. गयासुद्दीन तुगलक के बाद मोहम्मद बिन तुगलक सुल्तान बना. वह राजधानी को कुछ दिन दौलताबाद ले जाने के बाद दिल्ली लौट आया. उसके बाद उसके चाचा सुल्तान फिरोजशाह तुगलक गद्दी पर बैठे. फिरोजशाह ने यमुना के किनारे "कोटला" बसाया. यहां 18 गांव थे. उसने यहाँ 10 हमाम, 150 कुएं, पांच नहरें और 30 महल बनवाए.
9. 1398 में तैमूर लंग ने दिल्ली पर हमला किया. कायर फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रजा की रक्षा करने के बजाय तैमूर को काफिरों को मारने और लूटने की छूट देदी थी. 15 दिनो तक दिल्ली में लूटमार करने के बाद "तैमूर" हरिद्वार को विधवंस करने निकल पडा था. लेकिन महाबली जोगराज गुर्जर की पंचायती सेना ने तैमूर लंग को भागने पर मजबूर कर दिया.
10. तैमूर के वापस जाने के बाद दिल्ली पर "लोधी वंश" का राज हो गया. बहलोल और सिकंदर के बाद इब्राहिम लोदी ने दिल्ली का विस्तार किया और खूबसूरत बनाया लेकिन उनका बसाया शहर भी फिरोजशाह के कोटला के आसपास ही था. 1526 में पानीपत के मैदान में इब्राहिम लोदी को हराकर उज्बेक हमलावर "बाबर" ने मुग़ल वंश की स्थापना की.
11. बाबर ने दिल्ली के बजाय आगरा को अपनी राजधानी बनाया लेकिन उसकी मौत के बाद हुमायूं अपनी राजधानी को फिर दिल्ली ले आया. हुमायूं ने दिल्ली के पुराने किले के आसपास के शहर को "दीन पनाह" नाम दिया. 1539 में शेर शाह सूरी ने हुमायूं को जंग में खदेड़ दिया और दीनपनाह पर कब्जा कर उस को "शेरगढ़" नाम दिया.
शेर शाह सूरी की 1545 में मौत हो गई. 1555 में हुमायूं फिर दिल्ली आया और शेरगढ़ को फिर दीनपनाह बना दिया. सात महीने बाद उसकी भी मौत हो गई. हुमायूं का बेटा अकबर अपनी राजधानी दिल्ली से आगरा में ले गया. अकबर, जहांगीर और शाहजहां ने आगरा से ही सत्ता का संचालन किया. शाहजहाँ ने दिल्ली को पुनः बसाने की योजना बनाई.
परन्तु शाहजहां के बेटे औरंगजेब ने अपने 1658 में अपने पिता को कैद कर जबरन सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया. पिता को कैद करने और अपने भाई भतीजों की हत्या करने के कारण आगरा में औरंगजेब को सम्मान नहीं मिला, तब उसने अपनी राजधानी को दिल्ली ले जाने का बिचार किया और इसे अपने पिता शाहजहां की इच्छा कह कर प्रचारित किया.
उसने महाराजा अनंगपाल द्वितीय के अधूरे पड़े किले का जीर्णोद्धार कराया और 1679 में अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली ले आया. अपने पिता को कैद में रखकर दुःख देने वाले औरंगजेब ने अपने पिता का खूब गुणगान किया, जिससे दिल्ली के लोग उसे अपने पिता का लायक बेटा मान लिया. जबकि आगरा के लोग उसे नालायक बेटा मानते थे.
12. 1739 में दिल्ली में मुगल शासक मोहम्मद शाह के समय ईरान से आए नादिर शाह ने दिल्ली पर हमला कर दिया. "नादिर शाह" ने "मुहम्मद शाह" से 20 करोड़ रूपय की मांग रखी. तो मुहम्मद शाह ने कहा कि- मुझे छोड़ दे और दिल्ली को लूट कर यह रकम हाशिल कर ले. नादिर ने तब तैमूर की तरह दिल्ली में भयानक कत्लेआम और लूटमार की.
मुहम्मद शाह ने अपनी बेटी का निकाह "नादिर शाह" के बेटे के साथ कर उसे अपना समधी बना लिया. वह कुल 57 दिन दिल्ली में रहा. लगातार भयानक, लूटमार, कत्लेआम और महिलाओं के साथ बलात्कार किया. वह अपने साथ तख्त-ए-ताऊस, कोहेनूर हीरा और हजारों महिलाओं को गुलाम बनाकर अपने साथ ले गया.
1747 में नादिर शाह की मौत के बाद अहेमद शाह अब्दाली अफगानिस्तान का शासक बना. 1756 में भारत के कुछ मुस्लिम नबाबो ने अहेमद शाह अब्दाली को भारत में आक्रमण करने के लिए आमंतरित किया. अपने हमलों में उसने नादिरशाह द्वारा दिल्ली में किये गये किये गये कत्लेआम और लूटमार को एक बार फिर से दुहराया.
इस बीच भारत में अंग्रेज मजबूत हो रहे थे और मुगल शासक सिमटते जा रहे थे. अंग्रेजों ने कलकत्ता को अपनी राजधानी बनाया. 1803 में दिल्ली भी अंग्रेजों के नियंत्रण में आ गई, लेकिन मुघलो की नाम मात्र की सत्ता 1857 तक चलती रही. 1857 की क्रांति की असफलता के बाद दिल्ली में अंग्रजों का पूरी तरह से कब्ज़ा हो गया.

13. 1911 में अंग्रेज भी अपनी राजधानी कलकत्ता से दिल्ली ले आये. यह दिल्ली के बसने का आखिरी दौर था जो 1911 से शुरू हुआ और नई दिल्ली कहलाया. दिल्ली में आकर जॉर्ज पंचम ने दिल्ली को राजधानी बनाने का ऐलान किया. इसके बाद एडविन लुटियंस ने शानदार इमारतें बनाईं, इनमें वाइसराय हाउस और इंडिया गेट शामिल है.
14. आजादी के बाद वाइसराय हाउस को राष्ट्रपति भवन तथा असेंबली को संसद भवन बना दिया गया और यही सत्ता का केंद्र बन गए. लाल किले के महत्त्व को बनाये रखने के लिए स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन लालकिले में रखा गया और आज भी स्वाधीनता दिवस की बर्षगांठ लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा ध्वजारोहण कर मनाई जाती है.

15. वर्तमान सरकार द्वारा अंग्रेजों की बनाई असेम्ब्ली (वर्तमान संसद भवन) के पास ही नया संसद भवन बनाया जा रहा है जिसका नाम दिया गया है "सेंट्रल विस्टा". इसकी योजना मनमोहन सिंह सरकार में बनी थी लेकिन कागजों में ही रह गई. इस पर कार्यन्वयन वर्तमान की मोदी सरकार में हुआ. आने वाले समय में यहीं से सारे देश का संचालन किया जाएगा.






Wednesday, 6 January 2021

भारतीय सनातन संस्कृति को भूलने का परिणाम है छेड़छाड़ और बलात्कार

प्राचीन भारतीय संस्कारी भारत की बात करें तो, मनुष्य की आयु के 100 बर्षों को 4 भागों में बांटा गया था. जीवन के पहले 25 बर्ष ब्रहचर्य आश्रम, 25 से 50 बर्ष गृहस्त आश्रम, 50 से 75 बर्ष वान्प्रस्थ आश्रम और 75 से सौ बर्ष संन्यास आश्रम के लिए निर्धारित किये गए थे. लोगों की आवश्यकता के अनुसार इसमें 2 - 4 बर्ष आगे पीछे करने का प्रावधान भी था. 

 ब्रह्मचर्य आश्रम में व्यक्ति ब्रह्मचारी जीवन बिताते हुए - ज्ञान, विद्या, कला, युद्ध, व्यापार, खेती, दस्तकारी, आदि सीखता था, ग्रहस्त आश्रम में आते ही उसका विवाह कर दिया जाता था. जिसके साथ उसका विवाह हो जाता था उसको वो अपना जीवन साथी मान लेता था और उसके साथ जीवन व्यतीत करते हुए अपने वंश को बढाता था. वानप्रस्थ आश्रम में वो अपनी जिम्मेदारियां अपने उत्तराधिकारियों पर डालकर उनका मार्गदर्शन करता था. 

जब उसके उत्तराधिकारी जिम्मेदारियां सम्हाल लेते थे तो वो सामान्य जीवन से संन्यास लेकर, ईश्वर की पूजापाठ, तपस्या आदि में लग जाता था. महिलाओं का जीवन भी आश्रम पद्धति से जुड़ा था, कुछ कामो में भिन्नता अवश्य थी. पुरुषों को शिक्षा दी जाती थी कि - अपनी पत्नी के अतिरिक्त प्रत्येक स्त्री को आयु के अनुसार माँ - बहन - पुत्री के रूप में देखे और स्त्री को भी सिखाया जाता था कि - पति के अतिरिक्त प्रत्येक पुरुष को आयु के अनुसार पिता - भाई - पुत्र के रूप में देखें. 

इसीलिए उस काल में दुष्ट से दुष्ट व्यक्ति भी किसी स्त्री के साथ कोई दुव्यवहार नहीं करता था. प्राचीन काल में महिलाओं से दुर्व्यवहार के केवल दो उदाहरण मिलते हैं. एक में रावण ने सीता का अपहरण किया और दुसरे में दुर्योधन ने द्रौपदी के चीरहरण का प्रयास किया. उनके इस कार्य को उनके साथियों ने तक अच्छा नहीं माना और आखिर में उनका सर्वनाश हो गया और हजारों साल से आजतक, उनको बुरा व्यक्ति मानकर नफरत की जाती है.

इन दो के अलावा कोई और उदाहरण नहीं है जिसमे शत्रुओं ने, एक दुसरे की स्त्रियों को बे-इज्ज़त करने का प्रयास किया हो. युद्ध होने पर राजाओं की सेना युद्ध लडती थी. जिस राजा की सेना जीत जाती थी उस राज्य की प्रजा जीते हुए राजा को अपना राजा मानकर उसे राजस्व और सम्मान देने लगती थी, प्रजा के जीवन में और कोई फर्क नहीं पड़ता था. 

भारत में यह समस्या तब आई, जब उन विदेशी हमलावरों ने भारत पर आक्रमण किया जिनकी संस्क्रती यहाँ से उलट थी. उनकी संस्क्रती में स्त्री कोई मनुष्य नहीं थी बल्कि वो केवल भोगने की वस्तु थी. जो युद्ध में पुरुष को मारने के बाद, उसके परिवार की स्त्रियों को अपनी जीत का इनाम मानते थे. इसके बाद ही भारतीय समाज में विकृति आई है. 

इतिहास गवाह है कि - फिर भी भारत की ज्यादातर स्वाभिमानी स्त्रियों ने जालिम हत्यारों की दासता स्वीकारने के बजाय अपनी जान देना बेहतर समझा था. इसके अलावा भारतीय राजाओं ने तब भी शत्रु स्त्रियों को कभी बेईज्ज़त नहीं किया. "शिवाजी और गौहरबानो" का किस्सा भारतीय इतिहास में अमर है. वो हमारी सभ्य संस्क्रति का सबसे बड़ा उदाहरण है. 

विदेशी अप-संस्कृति के जाल में फंसकर अपनी भारतीय संस्कृति को भुला देने से ही भारत में छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी विकृतियाँ आई हैं. यह कहना कि - ऐसा कपड़ों के कारण होता है तो यह केवल असल समस्या से मुह फेरने जैसा है. इस समस्या का स्थाई समाधान केवल उस प्राचीन भारतीय संस्कृति के प्रचार और प्रसार से ही किया जा सकता है. 

इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए, स्कूलों में शिक्षा के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ाना चाहिए. इसके अलावा झूठी नैतिकता को दिखावा बंद करके वेश्यालयों को कानूनी मान्यता देनी चाहिए. जिससे समाज का वो बिशेष तबका वहां जाकर अपनी हवस मिटा ले और जन सामान्य को कोई तकलीफ न दे पाए.