Monday, 25 July 2022

अगर ब्रांडेड देशी शराब की कीमत बढ़ती रही तो, नकली जहरीली शराब गरीब मजदूरों की जान लेती रहेगी

 अक्सर सरकारें अपने आपको शराब विरोधी दिखाने के लिए शराब पर अंधाधुंध टैक्स लगा देती है और कई बार तो इसे अपने अपने राज्यों में प्रतिबंधित कर देती है. शराब को महंगा करने या प्रतिबंधित करने का सबसे ज्यादा असर मजदूत वर्ग पर ही पड़ता है.

आप चाहे कुछ भी कर लें लेकिन मजदूर वर्ग को शराब पीने से नहीं रोक सकते. वो कुछ भी करके किसी भी तरह से नशा करने का जुगाड़ कर ही लेता है. उसकी इस लत का फायदा माफिया तथा भ्रष्ट नेता और पुलिस वाले अक्सर उठाते रहते हैं.
शराब की मैन्युफैचरिंग कास्ट ज्यादा नहीं होती है बल्कि ब्रांडेड शराब पर बहुत ज्यादा टैक्स हैं जिसके कारण यह बहुत महंगी मिलती है. गरीब लोग सस्ती शराब के लिए कच्ची शराब बनाने वालों के पास से शराब खरीद कर पीते हैं जो कई बार जहरीली भी बन जाती है.
शराब एल्कोहल से बनती है. शराब बनाने के अलाबा इंडस्ट्रियल और लैब यूज के लिए जो स्प्रिट बेचीं जाती है उसमे एल्कोहल में कॉपर सल्फेट (तूतिया) नाम का जहरीला पदार्थ मिला दिया जाता है जिससे कि लोग उसका शराब की तरह उपयोग न करे.
दबंद लोग इसी स्प्रिट से सस्ती शराब बना कर बेचते हैं. यह लोग नौशादर से स्प्रिट को फाड़कर, उसे निथार लेते है और उसमे पानी मिलाकर बेचते हैं. इनके पास कोई टेस्टिंग सिस्टम तो होता नहीं है, बस इतना देखते है कि नीला रंग ख़त्म हो जाये.
ऐसे में कई बार नीला रंग तो ख़त्म हो जाता है लेकिन कॉपर सल्फेट (तूतिया) पूरी तरह से समाप्त नहीं होता है. तब वह शराब जहरीली रह जाती है. अक्सर शराब पीकर मरने की जो खबर आती है वो ऐसी ही जहरीली शराब के कारण आती है.
अंग्रेजी शराब पर भले ही ज्यादा टैक्स रखा जाये लेकिन अगर आप गरीब मजदूरों की जान वास्तव में बचाना चाहते हो तो ब्रांडेड देसी शराब पर से टैक्स कम करना चाहिए और उसे कम कीमत में शराब के ठेकों पर उपलब्ध कराना चाहिए.
इसके अलाबा सस्ती शराब बनाने के लिए कुछ लोग इसमे नशीली गोलियां और ज्यादा पानी मिला देते हैं. ब्रांडेड देशी शराब की कीमत ऐसे ही बढ़ती रही तो नकली जहरीली शराब से होने वाली मौतों की संख्या सम्हाले नहीं सम्हलेगी

क्या सचमुच "ज्वाला माता" के मंदिर में अकबर ने सोने का छत्र चढ़ाया था ?

मां भगवती के 51 शक्तिपीठों में से एक, यह "ज्वालामुखी मंदिर" हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में स्थित है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान पर माता सती की जीभ गिरी थी. यहां माता ज्वाला के रूप में विराजमान हैं और भगवान शिव यहां उन्मत भैरव के रूप में स्थित हैं. मुख्य मंदिर में माता की कोई मूर्ति नहीं है.

एक बड़े से हाल जैसे स्थान पर भूमि से अलग-अलग 9 स्थानों पर ज्वाला प्रकट हो रही है, उसे ही माँ का स्वरूप मान कर हिन्दू उनकी पूजा करते हैं. सबसे बड़ी ज्वाला को ज्वाला माता कहते है और अन्य 8 ज्वालाओं को अन्नपूर्णा, विध्यवासिनी, चण्डी देवी, महालक्ष्मी, हिंगलाज माता, सरस्वती, अम्बिका एवं अंजी माता का स्वरूप माना जाता है

कहा जाता है कि - बाबा गोरखनाथ ने यहाँ माता की साधना की थी. जब उनकी साधना से प्रसन्न होकर माता ने दर्शन दिए तो बाबा गोरखनाथ ने माता से कहा - आप पानी गर्म करके रखे तब तक मैं भोजन का प्रबंध करके आता हूँ. आप बचन दें कि जब तक मैं वापस नहीं आ जाता आप यहाँ से वापस नहीं जाएंगी माता ने उन्हें इसका बचन दे दिया.
लेकिन उसके बाद बाबा गोरखनाथ वहां वापस नहीं आये. तब से लेकर आज तक माता ज्वाला के रूप में वहां विराजमान है. इस स्थान के पास ही गोरखडिब्बी मंदिर है. यहाँ बने कुंड से भाप निकलती रहती मान्यता है कि कलयुग के अंत में गोरखनाथ मंदिर वापस लौटकर आएंग. तब तक गोरखनाथ को दिए बचन को निभाने के लिए ज्वाला माता यहीं तहेंगी
इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि- अकबर ने ज्वाला माता के मंदिर के पुजारियों को बहुत सताया और जलती ज्वाला को बुझाने की बहुत कोशिश की और जब वह अपने प्रयास में असफल रहा तो माता के चमत्कार से प्रभावित होकर नंगे पैर माँ के दर्शन करने आया और माता पर सोने का छत्र चढ़ाया साथ ही मंदिर को कई सौ बीघा भूमि दान दी.
जबकि ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार यह गलत है. अकबर मूर्ति पूजक नहीं बल्कि मूर्ति-भंजक था, उसने लाखों निर्दोष हिन्दुओं की हत्या करवाई और महिलाओं को बेइजजत किया. उसमे सनातन धर्म को मिटाने के अनेक प्रयास किये. जब कामयाब नहीं हुआ तो इस्लाम और हिन्दू के बीच का नया धर्म दीन इलाही चलाने की कोशिश की
ऐतिहासिक तथ्यो के अनुसार अकबर ने नगरकोट, नूरपुर और चम्बे पर हमला किया था. उसी दौरान अकबर ज्वाला मंदिर की ज्योति को बुझाने के प्रयास भी किये थे. इसमें असफल रहने के बाद वह मंदिर का विध्वंस करवा कर चला गया था. उसने वहां के सभी सेवादारों और पुजारियों की हत्या की और ज्योति स्थल को शिलाओं से ढंककर चला गया.
बाद में चंबा के राजा संसार चंद ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था. उसके बाद 1835 में महाराजा रणजीत सिंह ने मंदिर पर सोने का छत्र लगवाया था साथ ही महाराजा के पुत्र शेरसिंह ने मंदिर के मुख्य द्वार को चांदी से सजवाया. उसके बाद स्थानीय भक्तों और व्यापारियों ने समय समय पर इस स्थान का सौंदर्यकरण किया.
अकबर द्वारा माता के मंदिर में सोने का छत्र चढाने की कथा हिन्दू बिरोधियों ने हिन्दुओं को बहलाने के लिए शुरू कर दी और इस कथा के द्वारा अकबर की विध्वंशक कार्यवाहियों के बारे में तो बताया जाता है साथ ही उसका गलती मान लेना भी बताया जाता है. ऐसा बताने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि - अकबर की विध्वंशक कार्यवाहियों पर पर्दा डाला जा सके.
ज्वाला माता के मंदिर के विध्वंश को लेकर एक कहानी यह भी चलती है कि - मंदिर की ज्योति बुझाने में नाकाम रहने पर अकबर ने वहां के ध्यानु भगत के घोड़े की गर्दन कटवा दी और कहा कि ध्यानु अपनी माता से कहकर उसे जुड़वाये. तब ध्यानु भगत ने माता को अपनी गर्दन काट कर भेंट कर दी और माता ने ध्यानु और घोड़े दोनों को जिन्दा कर दिया.

जबकि अनेकों लोगों का यह मानना है कि - अकबर ने अपनी सेना द्वारा मंदिर के सभी पुजारियों और सभी सेवादारों की हत्या करवा दी थी. लेकिन बाद में अकबर के चापलूस हिन्दू दरबारियों ने अकबर के गुनाह पर पर्दा डालने के लिए यह कहानी प्रचारित कर दी कि - ध्यानु भगत ने खुद अपनी गर्दन काटकर चढ़ाई थी जिसे माता ने जोड़ भी दिया था.

Wednesday, 29 June 2022

शास्तार्थ में क्रोध उसी को आता है जो झूठ पर चल रहा होता है

भारत में शास्तार्थ (चर्चा)को बहुत महत्व दिया गया है. यहाँ हजारों साल से शास्तार्थ की परम्परा रही है. हमेशा विभिन्न बिषयों पर चर्चा होती रहती है और उस चर्चा से जो परिणाम प्राप्त होते हैं उनको आगे की चर्चा का आधार मानकर आगे फिर चर्चा होती है. इसी तरह चर्चा, प्रेक्षण, समीक्षा के द्वारा नए नए ज्ञान / विज्ञान की की खोज होती चली आई है.
भारतीय संस्कृति में हर तरह के बिचार को महत्त्व दिया जाता है. हर कोई अपने अलग बिचार रखने के लिए स्वतंत्र है, कोई भी यह नहीं कह सकता है कि जो वह करता है वही सबको करना पड़ेगा. किसी को भी कोई भी नियम जबरन मानने को बाध्य नहीं किया जाता. किसी भी तरह की जीवन शैली जीते हुए वह सनातन धर्म का हिस्सा रह सकता है.
अपने अपने बिचारों के समर्थन में तर्क और तथ्य अवश्य दे सकते हैं लेकिन दूसरों को उन्हें मानने के लिए बाध्य नहीं कर सकते. आस्तिक हो या नास्तिक, एकेश्वरवादी हो या बहुईश्वरवादी, मूर्तिपूजक हो या निराकार को मानने वाला, मांसाहारी हो या शाकाहारी, ग्रहस्त हो या ब्रह्मचारी, एक नारीव्रत हो या बहुविवाह समर्थक, इत्यादि किसी भी बिचारधारा पर चल सकता है.
भारत के किसी भी ज्ञानी, ऋषि, मुनि, महापुरुष, आदि ने कभी यह नहीं कहा कि जो मैं कह रहा हूँ वही अंतिम सत्य है और इसके आगे कुछ भी खोजा नहीं जा सकता. नई खोज के बाद जो बिचार अप्रासंगिक हो जाते हैं उनको लेकर भी किसी को अपमानित नहीं किया जाता है बल्कि यह कहा जाता है कि ऐसा उस काल में माना जाता था.
इसी प्रकार हजारो साल में लाखों विद्वानों ने समय समय पर अपनी खोजों और बिचारों से दुनिया को ज्ञान दिया. समस्या केवल तब पैदा हुई जब दुनिया में ऐसे कुछ विद्वान् आये जिन्होंने अपने फॉलोअर से कहा कि - मैं जो तुमको बता रहा हूँ, केवल वही अंतिम सत्य है और इस बिचार के अलावा अगर कोई कुछ कहता है तो वह हमारा दुश्मन है.
इस सोंच ने दुनिया को बहुत ज्यादा नुकशान पहुंचाया है. अलग अलग लोगों के अलग अलग बिचार होंगे ही और समय समय पर जब नई खोजें होंगी तो पुरानी सोंच को बदलना ही पड़ेगा. इसमें न किसी का कोई अपमान है और न ही किसी को किसी पर क्रोधित हों चाहिए. इन्ही चर्चाओं और समीक्षाओं से तो आगे और नया ज्ञान / विज्ञान खोजा जा सकता है.
शास्तार्थ में पराजित होना भी कोई अपमान जनक बात नहीं है क्योंकि इसी से नया ज्ञान मिलता है. यहाँ तो चर्चा और शास्तार्थ के समय क्रोधित हो जाने वाले व्यक्ति को, शास्तार्थ में पराजित माना जाता था. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति जानबूझकर की झूठ को सच साबित करने के लिए बहस करता है, उसको ही अपने झूठ की पोल खुलने पर क्रोध आता है.
इसलिए शास्तार्थ चलने रहने चाहिए और जो पुरानी बातें, नई खोजों के आने के बाद अप्रासंगिक हो जाए उन को मानने या मनवाने की जिद नहीं करनी चाहिए. आज हम जो जानते हैं कल उससे भी ज्यादा जानने को मिलेगा और हमारे आज के कई बिचार भी कल अप्रासंगिक हो जाएंगे इसलिए सभी को अपने बिचार रखने चाहिए लेकिन उनपर अड़ना नहीं चाहिए

Saturday, 4 June 2022

जिहाल ए मिश्कीन, मुकुन ब-रंजिश, बहाल ए हिजरा, बेचारा दिल है

 जिहाल ए मिश्कीन, मुकुन ब-रंजिश, बहाल ए हिजरा, बेचारा दिल है

सुनाई देती है जिसकी धड़कन , तुम्हारा दिल या हमारा दिल है : गुलामी


गुलामी फिल्म का यह गीत बहुत ज्यादा हिट हुआ था. इस गीत की पहली लाईन का सही उच्चारण बहुत ही कम लोग बोल पाते हैं, अर्थ समझना तो खैर बहुत ही मुश्किल है. मुझे लगा कि -इस पर पोस्ट लखी जाए.
यह गीत मूल रूप से अरबी / फारसी भाषा में अमीर खुसरो द्वारा लिखा गया है. लेकिन फिल्म में जो इसका भारतीयकृत हिन्दी रूप है वो गुलजार साहब ने लिखा है जिसको मिथुन चक्रवर्ती / अनीताराज / हुमाखान पर फिल्माया गया है.
इस गीत के बोल और भावार्थ तथा मूल गीत (अमीर खुसरो) भी प्रस्तुत है :-
जिहाल ए मिश्कीन, मुकुन ब-रंजिश, बहाल ए हिजरा, बेचारा दिल है
zihaal-e-miskeen mukon ba-ranjish, bahaal-e-hijra bechara dil hai
zihaal = notice
miskeen = poor
mukon = do not
ba-ranjish = with ill will, with enimity
bahaal = fresh, recent
hijra = separation
Thus the meaning is: Notice the poor (heart), and do not look at it (heart)
with enimity. It (heart) is fresh with the wounds of separation.
अर्थात -
ये गरीब (मजबूर) दिल, जुदाई के गमो से अभी तक ताजा है,
इसकी बेचारगी को बिना रंजिश के देखो.
******************************
अमीर खुसरो का मूल गीत
******************************
ज़ेहाल-ए-मिस्कीं मकुन तग़ाफ़ुल
दुराये नैना बनाये बतियाँ
कि ताब-ए-हिज्राँ न दारम ऐ जाँ
न लेहु काहे लगाये छतियाँ
चूँ शम्म-ए-सोज़ाँ, चूँ ज़र्रा हैराँ
हमेशा गिरियाँ, ब-इश्क़ आँ माह
न नींद नैना, न अंग चैना
न आप ही आवें, न भेजें पतियाँ
यकायक अज़ दिल ब-सद फ़रेबम
बवुर्द-ए-चशमश क़रार-ओ-तस्कीं
किसे पड़ी है जो जा सुनाये
प्यारे पी को हमारी बतियाँ
शबान-ए-हिज्राँ दराज़ चू ज़ुल्फ़
वरोज़-ए-वसलश चूँ उम्र कोताह
सखी पिया को जो मैं न देखूँ
तो कैसे काटूँ अँधेरी रतियाँ

Friday, 3 June 2022

क्या मुसलमानो में वास्तव में जातिवाद नहीं है ?

मुसलमान अक्सर कहते हैं कि - उनके यहाँ कोई भेदभाव नहीं है जबकि वास्तविकता यह है कि इनके यहाँ इतने अधिक प्रकार के वर्गीकरण है और उनमे इतना भेदभाव है कि एक दूसरे से जातीय दंगा और जातीय नरसंहार तक कर देते हैं.

भारत में भी आपने कई बार शिया और सुन्नी के बीच दंगा होने की खबर कई बार सुनी होगी. इसके अलाबा ईराक और अफगानिस्तान में सुन्नियों के द्वारा लाखों शियाओं की हत्या की गई थी यह भी आपने टीवी और समाचार पत्रों में देखा ही होगा.
शिया और सुन्नी का भेद तो मात्र कुछ मान्यताओं को लेकर ही है लेकिन आर्थिक, सामाजिक और पेशे के आधार पर भी बहुत भेदभाव है. सामजिक प्रतिष्ठा के आधार पर मुसलमानो का अशराफ, अजलाफ और अरज़ाल में वर्गीकरण होता है.
अशराफ या शोरफा :- अशराफ का अर्थ होता है शरीफ या उच्च, इस शब्द का बहुवचन 'शोरफा' भी होता है. इसमें बाहर से भारत में आए हुए अरबी, ईरानी, तुर्की, सैयद, शेख, मुगल, मिर्जा, पठान आदि जातियां आती है, जो भारत में शासक भी रहीं हैं.
जिल्फ या अजलाफ :- जिलफ का अर्थ होता है -असभ्य. और जिल्फ का बहुवचन "अजलाफ" है. जिसमें अधिकतर शिल्पकार जातियां आती हैं. जैसे - दर्जी, धोबी, धुनिया, गद्दी, सब्जिफरोस ,बढई, लुहार, हज़्ज़ाम, जुलाहा, कबाड़िया, कुम्हार, मिरासी, आदि
रजील या अरज़ाल :- रजील का अर्थ होता है - नीच और इसका बहुवचन है अरज़ाल. इसमें तथाकथित छोटा काम करने वाली जातियां आती है. इसमें हलालखोर, भंगी, हसनती, लाल बेगी, मेहतर, नट, गधेरी आदि जैसी जातियां आती है.
अशराफ में वो लोग आते हैं जो अपने आपको अरब, ईरान, तुर्की, आदि बाहरी देशों से आया असली मुस्लमान मानते है. जिल्फ और रजील में भारतीय मूल की जातिया है जो हिन्दू से कन्वर्ट हुए हैं. इन दोनों को संयुक्त रूप से पश्मांदा भी कहा जाता है
भारत में जो मुस्लिम रहते हैं उनमे से लगभग 15 प्रतिशत "अशराफ" जो खुद को बाहर से आया हुआ असली मुस्लमान मानते है और लगभग 85% पसमांदा (अज़लाफ़ + रजील ) है जो भारतीय मूल के है लेकिन धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बने थे
मुसलमनो में केवल यही दो प्रकार ( शिया सुन्नी और अशराफ पश्मांदा) के वर्गीकरण नहीं है. इनके बीच फिरकों के आधार पर, मान्यताओं (बरेलबी / देवबंदी), आदि के आधार पर, और भी कई प्रकार के वर्गीकरण हैं, जिसके कारण भी काफी भेदभाव है.
इसलिए यह कहना कि जातीय भेदभाव केवल हिन्दुओं में ही होता है सरसार झूठ है. भारत में बाहर से आये हुए "अशराफ" मुसलमनो के वंशज आज भी अपने आपको भारतीय मूल के पसमांदा (अज़लाफ़ + रजील ) मुसलमानो से श्रेष्ठ मानते हैं

Friday, 27 May 2022

क्या मुस्लिम लीग की स्थापना आरएसएस ने करबाई थी ?

अगर फेसबुक नहीं आई होती तो शायद हमें कभी पता ही नहीं चल पाता कि - मुसलमानो को भारत के इतिहास के बारे में कितना झूठ सिखाया जाता है. केवल अनपढ़ ही नहीं बल्कि अच्छे खासे पढ़े लिखे मुसलमान भी ऐसी झूठी बातें करते हैं. मैं लगभग रोज ही किसी ने किसी बुद्धिजीवी मुस्लिम के द्वारा उठाये गए झूठे मुद्दे का स्पस्टीकरण देता रहता हूँ.

कभी कोई झूठ बोलता है कि - इण्डिया गेट पर स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के नाम लिखे हुए हैं जिनमे अधिकांश मुस्लिम है, कभी कोई "नजीर मालिक" जैसा पढ़ा लिखा मुस्लमान झूठ लिखता है कि - PAC ने गाजियाबाद के हाशिमपुरा गाँव को घेर कर गोली चलाई थी, कभी कोई बोलता है कि अटल बिहारी बाजपेई की मुखबिरी से भगत सिंह को फांसी हुई. आज तो एक फेसबुकिया बुद्धिजीवी बोले कि - मुस्लिम लीग की स्थापना लन्दन से जिन्ना को बुलाकर आरएसएस ने करबाई थी.
उन का कहना है कि - आरएसएस वालों ने लन्दन से जिन्ना को बुलबाया और मुस्लिम लीग पार्टी की स्थापना कराई जिससे भारत में धार्मिक ध्रुवीकरण कराया जा सके और उसके बाद आरएसएस ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. ऐसी झूठी बातें भी ये लोग इतने कांफीडेंस से कहते है कि - जिसे सच पता न हो, वो इसे ही सच मान लेता है.
यह झूठ बोलने वाले को उनकी पोस्ट पर जबाब दिया जा चूका है, लेकिन अन्य लोगों को बताने के लिए यह पोस्ट लिख रहा हूँ. ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना 30 दिसंबर 1906 को ढाका में हुई थी लेकिन इसकी भूमिका कई माह पहले से बनने लगी थी. युगांतर, अनुशीलन समिति, अभिनव भारत और स्वतंत्र रूप से क्रान्ति करने वाले क्रांतिकारियों ने अंग्रेजो की नाक में दम कर रखा था.
ऐसे में प्रभावशाली और धनवान मुसलमानो को लगा कि - अगर अंग्रेज चले गए तो भारत की सत्ता हिन्दुओं के हाथ में आ जायेगी. ऐसे में नवाब मोहसिन-उल-मुल्क ने 4000 मुसलमानों के हस्ताक्षर करवाकर एक प्राथना-पत्र तैयार किया और विभिन्न क्षेत्रों के 35 प्रमुख मुसलमानों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया. सर आगा खां ने मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया.
1 अक्टूबर, 1906 ई. को मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने वायसराय "लॉर्ड मिन्टो" से शिमला में भेंट की. शिष्टमंडल ने साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की माँग पेश की. प्रार्थना-पत्र में निम्नलिखित माँगे थीं –
1. मुसलमानों को सरकारी सेवाओं में उचित अनुपात में स्थान मिले.
2 . नौकरियों में प्रतियोगी तत्व की समाप्ति हो.
3. प्रत्येक उच्च न्यायालय और मुख्य न्यालय में मुसलमानों को भी न्यायाधीश का पद मिले.
4. नगरपालिकाओं में दोनों समुदायों को प्रतिनिधि भेजने की अलग से सुविधा दी जाए.
5. विधान परिषद् के लिए मुस्लिम जमींदारों, वकीलों, व्यापारियों, जिला-परिषदों और नगरपालिकाओं के मुस्लिम सदस्य और पाँच वर्षों का अनुभव वाले मुस्लिम स्नातकों का एक अलग निर्वाचक मंडल बनाया जाए.
6. वायसराय की काउन्सिल में भार
तीयों की नियुक्ति करने के समय मुसलमानों के हितों का ध्यान रखा जाए.
7. मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए.
वायसराय लॉर्ड मिन्टो ने प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की. उसने अपनी पत्नी मेरी मिंटो को एक पत्र लिखा था कि - आज एक बहुत बड़ी बात हुई. आज एक ऐसा कार्य हुआ है, जिसका प्रभाव भारत और उसकी राजनीति ऊपर चिरकाल तक रहेगा. 6 करोड़ 20 लाख लोगों को हमने विद्रोही पक्ष में सम्मिलित होने से रोक लिया है.” मेरी मिन्टो ने इसे युगांतकारी घटना की संज्ञा दी.
वायसराय लॉर्ड मिन्टो के निमंत्रण पर भारत के अभिजात मुसलमानों को राजनीति में प्रवेश करने का अवसर मिला और वे पूरी तरह राजनीतिज्ञ बनकर शिमला से लौटे. अलीगढ़ की राजनीति सारे देश पर छा गई. अंग्रेज़ों का सहयोग और संरक्षण का आश्वासन पाकर ढाका में मुसलमानों का एक सम्मेलन 30 दिसम्बर, 1906 ई. को बुलाया गया.
अखिल भारतीय स्तर पर एक मुस्लिम संगठन की नीव इसी सभा में डाली गई. संगठन का नाम “ऑल इंडिया मुस्लिम लीग” रखा गया. नवाब सलीमुल्ला, नवाब मोहसिन आलमल, मोलाना महमूद अली जौहर, मौलाना जफर अली खान, सर सैय्यद, हकीम अजमल खां और नवाब सलीम अल्लाह खान, आदि जैसे कई महत्त्वपूर्ण मुस्लिम व्यक्ति इस संस्था की पहली बैठक में मौजूद थे.
मुस्लिम लीग का पहला अध्यक्ष सर आग़ा खान को चुना गया, इसका केंद्रीय कार्यालय अलीगढ़ में स्थापित हुआ. सभी राज्यों में शाखाएं बनाई गईं. ब्रिटेन में लंदन शाखा का अध्यक्ष सैयद अमीर अली को बनाया गया. इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य था- 'भारतीय मुस्लिमों में ब्रिटिश सरकार के प्रति भक्ति उत्पत्र करना व भारतीय मुस्लिमों के राजनीतिक व अन्य अधिकारो की रक्षा करना
नवाब वकार-उल-मुल्क ने अलीगढ़ के विद्यार्थियों की सभा में यह कहा था कि “अच्छा यही होगा कि मुसलमान अपने-आपको अंग्रेजों की ऐसी फ़ौज समझें जो ब्रिटिश राज्य के लिए अपना खून बहाने और बलिदान करने के लिए तैयार हों.” नवाब वकार-उल-मुल्क ने कांग्रेस के आन्दोलन में मुसलमानों को भाग नहीं लेने की सलाह दी थी. ब्रिटिश शासन के प्रति निष्ठा रखना मुसलमानों का राष्ट्रीय कर्तव्य है.
मुस्लिम लीग मुसलमानों की प्रतिनिधि संस्था माने जाने लगी. कुछ मुसलमानों ने इसकी आलोचना भी की परन्तु उनकी आवाज़ दबा दी गयी. वीर सावरकर के ग्रन्थ 1857 : प्रथम स्वातंत्र्य समर के कारण प्रारम्भ हुए द्वितीय स्वाधीनता संग्राम (1907 से 1915) से मुसलमानो ने दूरी बना कर रखी. इसके बाद अंग्रेजों ने पुलिस, CID, जेल कर्मचारी, आदि की भर्ती में मुसलमानो को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया.
जबकि आरएसएस की स्थापना डा. हेडगेवार ने नागपुर में विजय दशवी वाले दिन 1925 में की थी और इसकी गतिबिधियाँ अपनी स्थापना से लेकर अगले 5 साल तक नागपुर के एक पार्क में बच्चों के खेलकूद तक ही सीमित थी. और फेसबुकिया मुसलिम बुद्धिमानो का कहना है कि - आरएसएस वालों ने जिन्ना को लन्दन से बुलाकर मुस्लिम लीग की स्थापना कराई थी, जिससे ध्रुवीकरण किया जा सके.





Tuesday, 24 May 2022

साइमन कमीशन

 भारत की जनता आजादी की लड़ाई लड़ रही थी. जगह जगह अंग्रेजों पर हमले हो रहे थे. सरकारी खजाने को लूटा जा रहा था. भारत में अंग्रेजों के खिलाफ माहौल बना हुआ था. ऐसे में अंग्रेजों को लगा कि - अगर अपनी नीति में थोड़ा बहुत बदलाब नहीं किया तो भारत में क्रान्ति की आग बहुत बढ़ जायेगी और तब सम्हालना बहुत मुश्किल हो जाएगा.

तब ब्रिटिश सरकार ने 8 नवम्बर 1927 को सात ब्रिटिश सांसदों के एक आयोग (समूह) का गठन किया. इस आयोग (कमीशन) का नाम इसके अध्यक्ष सर जॉन साइमन के नाम पर "साइमन कमीशन" रखा गया था. इस आयोग को इसलिए भारत भेजा गया कि - ब्रिटिश सांसद भारत जाकर वहां के अपने अपने समुदाय प्रभावशाली लोगों से मिले. 

भारत में लोगों से मिलकर उनकी मांग को समझें और उसके अनुसार भारत के लिए ब्रिटिश संविधान में थोड़ा बहुत बदलाब किया जाए और भारत में चल रही बगावत को दबाया जा सके. साइमन कमीशन में एक भी भारतीय नहीं था, सारे के सारे अंग्रेज ही थे. लेकिन इसके बाबजूद कुछ भारतीय नेताओं ने बिना जाने समझे उनको समर्थनन दे दिया.


परन्तु हिन्दू महासभा के नेता लाला लाजपत राय ने इसका विरोध करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा - हमें ब्रिटिश शासन के अधीन कोई छूट नहीं, बल्कि ब्रिटिश शासन से पूर्ण आजादी चाहिए. पंजाब में इस साइमन कमीशन का विरोध करने का नेतृत्व लाला लाजपत राय ने किया और महाराष्ट्र में इसकी जिम्मेदारी स्वतंत्र्य वीर सावरकर को दी गई. 

बंगाल की अनुशीलन समिति ने भी साइमन कमीशन का विरोध करने का ऐलान कर दिया. देश की अधिकांश जनता साइमन कमीशन के विरोध में आ गई.  कांग्रेस पार्टी जो उस समय तक खुद भी पूर्ण आजादी के बजाय डोमिनियन स्टेटस की मांग करती थी, देश में साइमन कमीशन के खिलाफ माहौल देखकर साइमन कमीशन का विरोध करने लगी. 

3 फरवरी 1928 में साइमन कमीशन भारत आया. आजादी की मांग करने वाले लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतर आये और अंग्रेजों की चापलूसी करके सर, राय बहादुर, खान बहादुर, नबाब साहब, आदि जैसी उपाधिया लेने वाले और अंग्रेजों से आर्थिक लाभ लेने वाले बहुत सारे लोग भी "साइमन कमीशन" के समर्थन में खुलकर आ गए. 

साइमन आयोग ने कुछ सुझाव दिए थे जैसे - वायसराय और प्रांतीय गवर्नर को विशेष शक्तियाँ दी जानी चाहिये और ब्रिटिश संविधान में भारत के लिए थोड़ा लचीला रुख होना चाहिए. छोटे मोटे फैसले बिना ब्रिटश संसद की मर्जी के भी लिए जा सकें. इसके अलावा भारत में एक ऐसी यूनियन की स्थापना की जाए जिसमें ब्रिटिश भारतीय प्रांत और देशी रियासत शामिल भी हों. 


अंग्रेज चाहते थे कि साइमन कमीशन को सिफारिशें बनाने और लागू करने में जो समय लगेगा उससे क्रान्ति की ज्वाला शांत हो जायेगी. भारतीय लोगों को ऊँची नौकरी देने से और उनको थोड़ा अधिकार देने से, वे लोग आजादी की लड़ाई से पीछे हट जाएंगे और उनको आगे लम्बे समय तक भारत में राज करने का रास्ता साफ़ हो जाएगा.     

अंग्रेजों के भारतीय मूल के अधिकारी तथा अंग्रेजों के चापलूस देशी राजा और नबाब भी इस बात से बहुत खुश हो गए और साइमन कमीशन का समर्थन करने लगे. उनको लगने लगा कि जब भारत को इस प्रकार की छूट मिलेंगी, तो उनको फायदा होगा और उनकी शक्तियां बढ़ जाएंगी.  लेकिन हिन्दू महासभा ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया था.

जगह जगह "साइमन कमीशन" के विरोध में प्रदर्शन होने लगे. अंग्रेजों और उनके चापलूस भारतीयों को समझ आ गया कि लाला लाजपत राय के रहते "साइमन कमीशन" का कुछ नहीं हो पायेगा, इसलिए एक प्रदर्शन के दौरान लाला जी को लाठियों से पीटा गया. अंग्रेज पुलिस द्वारा की गई निर्मम पिटाई से लाला जी का स्वर्गवास हो गया. 

अंग्रेजों और उनके चमचों का यह सोंचना कि- लाला जी के मारे जाने के बाद विरोध ख़त्म हो जायेगा, गलत साबित हुआ. लाला जी के बलिदान के बाद क्रान्ति की ज्वाला और भड़क उठी और अनेकों युवा क्रान्तिकारी अंग्रेजों से लाला जी के बलिदान का बदला लेने की कोशिश में लग गए, जिसमे सफलता मिली चंद्र शेखर आजाद के समूह को. 


चंद्र शेखर आजाद और उनके साथी सुखदेब, भगत सिंह, राजगुरु, आदि ने अंग्रेज पुलिस अधिकारी स्कॉट को मारने की योजना बनाई लेकिन उस दिन स्कॉट के बजाय उनका सामना कनिष्ठ पुलिस अधिकारी सांडर्स से हुआ और उन क्रांतिवीरों ने सांडर्स को मौत के घाट उतार दिया. और इसके साथ ही साइमन कमीशन भी फ्लॉप हो गया.