Tuesday, 10 May 2022

यौन अपराध रोकने के लिए वैश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता मिलनी चाहिए ?

हो सकता है नैतिकता की दुहाई देने वालों को पहली नजर में मेरी यह बात भले ही गलत लगे, लेकिन गंभीरता से बिचार करने पर इसमे आपको समाज की भलाई ही नजर आयेगी. इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि- विवादास्पद बिषय पर पोस्ट होने के बाबजूद, इस मुद्दे को बिना चर्चा के एकदम से खारिज नहीं किया जाना चाहिए

आजतक दुनिया के किसी भी देश में, किसी भी काल में, किसी भी कठोर से कठोर कानून से वैश्यावृत्ति नहीं रुक सकी है. कठोर कानून से वेश्याओं और उनके ग्राहकों का शोषण ही होता है. इसे अगर कानूनी मान्यता देदी जाए तो वेश्याओं का शोषण तथा सामान्य महिलाओं और बच्चियों का बलात्कार, दोनों रुक सकते है.
मुझे लगता है कि - यदि हवसवाली मानशिकता के लोगों को कुछ पैसे खर्च कर, अपनी हवस को पूरा करने का साधन मिल जाए, तो सामान्य महिलाओं के प्रति होने वाले बलात्कार जैसे अपराधों में भारी कंमी आ सकती है. निर्भया केस वाले अपराधियों ने भी स्वीकारा था कि- वे लोग सड़क पर पहले कालगर्ल को ही ढूंढ रहे थे.
इस बिषय पर समाज और सरकार को गंभीरता से बिचार करना चाहिए. भले ही बहुत सारे लोग इस पोस्ट को देखकर नाक-भौं सिकोड़ें. लेकिन यहाँ पंजाब में, मैं ऐसे अनेकों तथाकथित शरीफ (?) लोगों को जानता हूँ जो इस काम के लिए हजारों / लाखो रूपए खर्च करके, मौज मस्ती करने बैंकाक जाते है.
ऐसा नहीं कि- आज की तारीख में, देश में वैश्यावृत्ति नहीं हो रही है. शायद ही कोई ऐसा शहर या क़स्बा होगा जहाँ चोरी छुपे यह धंधा न चल रहा हो. चोरी छुपे होता है तो अपराधी माफिया नियंत्रित करता है और पुलिस कमीशन लेती है.और वैश्याए तथा ग्राहक दोनों ही माफियाओं और पुलिस के द्वारा शोषण के शिकार होते हैं.
इसके लिए वेश्याओं को बाकायदा लाइसेंस दिया जाए और प्रत्येक जिले में एक क्षेत्र निर्धारित किया जाए कि - इस क्षेत्र में वैश्यावृत्ति की जा सकती है और क्षेत्र के बाहर धंधा करने पर सजा मिलेगी. इससे हवसी लोगों को पैसे खर्च करके हवस मिटाने का साधन मिल जाएगा और सभ्य समाज इन हवसियों से बचा रहेगा.
वेश्याओं का निश्चित समय पर मेडिकल हो, निर्धारित एरिया में इस सबकी छुट हो. लेकिन अगर कोई व्यक्ति निर्धारित एरिये से बाहर सभ्य समाज के बीच किसी लड़की / महिला से गलत हरकत करे या कोई महिला यह धंधा करे तो उनको बिना लम्बी कार्यवाही के जल्दी से जल्दी सजा सुनाकर फांसी पर लटका दिया जाए.

Sunday, 8 May 2022

मुस्लिम्स और सेकुलर्स द्वारा ताजमहल, क़ुतुब मीनार, लालकिला, आदि को तोड़ने की बात करना

एक बार एक राजा के पास दो महिलायें झगडती हुई आईं. वे दोनों महिलायें एक बच्चे को लेकर आईं थी और दोनों ही अपने आपको उस बच्चे की असली माँ बता रहीं थी. तब राजा ने कहा तुम लोग झगड़ा मत करो, मैं इस बच्चे को तलबार से काटकर दो टुकड़े कर देता हूँ. तुम दोनों एक एक टुकड़े को अपने साथ ले जाना.

इस बात को सुनकर एक महिला ने कहा महाराज अमर रहे, आपने बहुत अच्छा न्याय किया है. लेकिन दूसरी महिला बोली - नहीं महाराज ऐसा मत कीजिए. मैं झूठ बोल रही थी, यह मेरा बच्चा नहीं है, इस बच्चे को इस महिला को दे दीजिये. बच्चे पर झूठा दावा करने के अपराध की आप मुझे जो चाहे सजा दे दीजिये, मुझे मंजूर है.
तब राजा ने कहा. जो महिला बच्चे से दावा वापस ले रही है यह बच्चा उसको दे दो और दुसरी महिला को कारागार में डाल दो. जो महिला बच्चे की माँ नहीं थी उसको बच्चे की ह्त्या की बात से कोई तकलीफ नहीं हुई जबकि जो महिला बच्चे की असली माँ थी, उसे बच्चे को दूसरे को सौंपना मंजूर हो गया लेकिन बच्चे की ह्त्या नहीं.
कुछ यही हाल भारत में इस्लामी आक्रमणकारियों द्वारा कर्थित तौर से बनाई गई इमारतों का है. ध्रुब स्तम्भ (क़ुतुब मीनार), आग्रेश्वर नागनाथेश्वर मंदिर ( ताजमहल), लाल कोट (लाल किला), अढाई दिन का झोपड़ा, आदि सबकुछ भारतीय राजाओं द्वारा बनबाई गई इमारते हैं, जिनको आक्रमणकारी लुटेरों ने अपना नाम दे दिया है.

आज भी जब भारतीय लोग उन इमारतों को उनकी वास्तविक पहेचान दिलाने की बात करते हैं तो मुस्लिम्स और सेकुलर्स कभी भी इन इमारतों की वैज्ञानिक तरीके से पूरात्विक जांच की बात नहीं करते हैं बल्कि इनको बम से तोड़कर नष्ट कर देने की बात करते हैं. यह ठीक बैसा ही है जैसे कहानी में झूठी महिला करना चाहती थी.
इन इमारतों को लेकर ओवेसी, नशीरूद्दीन शाह, आजम, पूनावाला, आदि से लेकर किसी फेसबुकिया मुस्लिम का भी बयान देख लो, आजतक किसी ने यह नहीं बोला है कि इन इमारतों की वैज्ञानिक जांच हो या इनके तहखाने खुल्बाकर उनमे रखे सामान की जांच की जाए. ये लोग केवल यही बोलते हैं कि इन इमारतों को तोड़ दो या बम से उड़ा दो.
इन लोगों के बयान से ही साफ़ पता चलता है कि - विदेशी आक्रमणकारियों के वंशजों को सच का खुद पता है. यह केवल इतना चाहते हैं कि या तो इनकी जो झूठी कहानिया चली आ रही हैं वही चलती रहें और अगर झूठ को छुपा पाना अब संभव नहीं हो पा रहा है तो इनको नष्ट कर दिया जाए. इसी अब ये लोग इनको तोड़ने की बात करते है.
जब इस्लामी हमलावरों ने भारत पर हमला किया और इमारतों मंदिरों का विध्वंस किया तब भारतीय लोगो ने बच्चे की वास्तविक माँ की तरह यह सोंच लिया कि - भले ही इनको इन विनाशकों / विध्वंशकों द्वारा बनबाया हुआ ही क्यों न घोषित कर दिया जाए लेकिन इनको टूटने से बचा लिया जाए. अब तो बस कहानी वाले राजा की तरह न्याय करना है.
बैसे भी सबको पता है जो लोग इन भव्य इमारतों को बनाने का दावा करते आये हैं वो अपने मूल देशों में तो रहने लायक घर भी नहीं बना पाए थे.

Wednesday, 4 May 2022

हिन्दू साम्राज्य दिवस ( ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी )

परमपूज्य भगवाध्वज, आदरणीय अधिकारीगण एवं स्वयंसेवक बंधुओं को मेरा सादर अभिनंदन एवं आप सबको "हिन्दू साम्राज्य दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी को पता हैं कि - आज हम यहाँ "हिन्दू साम्राज्य दिवस" मना रहे है. मैं आपको एक छोटी सी बात बताना चाहता हूँ. कल मैंने फेसबुक पर "हिन्दू साम्राज्य दिवस" पर एक लेख लिखा था . उसे देखकर कुछ मित्रों ने प्रश्न किया कि – रोज डे, चाकलेट डे, वैलेंटाइन डे, के बारे में तो सुना है, लेकिन यह "हिन्दू साम्राज्य दिवस" कब से शुरू हो गया ?
इस प्रश्न को देखकर अत्यंत दुःख हुआ कि - हमारी युवा पीढ़ी किस और जा रही है? निरर्थक विदेशी दिवस तो याद हैं लेकिन जिन दिवस पर हमें अपने देश और धर्म पर गर्व करना चाहिये, वो हमको पता तक नहीं हैं. आप सभी को पता ही है कि - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 6 त्यौहार राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाते है.
हमारे यह 6 त्यौहार है : वर्ष प्रतिपदा, हिन्दू साम्राज्य दिवस, गुरु पूर्णिमा, रक्षा बंधन, विजय दशमी और मकर संक्राति. इन सभी त्योहारों को चुनने के पीछे भी अलग अलग कारण है. लेकिनं आज हम उन पर कोई चर्चा नहीं करेंगे बल्कि अपना सारा ध्यान केवल "हिन्दू साम्राज्य दिवस" पर ही देना चाहते हैं.
आज भारतीय कैलेण्डर के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ला की त्रियोदशी है. सन 1674 में आज के दिन ही छत्रपति शिवाजी महाराज का राजतिलक हुआ था. एक प्रश्न यह भी उठता है कि - भारत में अनेकों महान राजा हुए हैं तब "हिन्दू साम्राज्य दिवस" मनाने के लिए केवल शिवाजी के राजतिलक का दिन ही क्यों चुना गया ? इसका भी एक विशेष कारण है :
उस समय दिल्ली पर मुघलों का राज था. जिन छोटी रियासतों में हिन्दू राजा थे, वो भी दिल्ली की मुग़ल सल्तनत के अधीन ही थे. ऐसे समय में एक साधारण बालक ने असाधारण क्षमता दिखाते हुए. एक स्वतंत्र हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की. शिवाजी का जीवन प्रेरणा देता है कि - जो देश के लिए कुछ करना चाहता है उसका रास्ता कोई नहीं रोक सकता.
जिस तरह हम प्रतिदिन शाखा लगाते हैं, शिवाजी महाराज ने उसी तरह से अपने साथियों को इकठ्ठा करना प्रारम्भ किया था. वहां पर वे खेलकूद करते और देश की स्थिति पर बिचार करते थे. उनकी माता जीजाबाई उनको रामायण, महाभारत, विक्रमादित्य, प्रताप "महान", आदि की कहानिया सुनाती थी, जिनको शिवाजी अपने साथियों को जाकर सुनाते थे.
वे महाराणा प्रताप "महान" के जीवन से बहुत प्रभावित थे, लेकिन उन्होंने उनके जीवन से यह सबक भी सीखा कि - केवल महान योद्धा होना और बहादुरी से लड़ते हुए मरना ही काफी नहीं है बल्कि युद्ध में जीतना सबसे ज्यादा जरुरी है. इसके लिए उन्होंने गुरिल्ला युद्ध की तकनीक विकसित की. जिस गुरिल्ला युद्ध को लोग माओ की तकनीक बताते है वो उनकी तकनीक थी.
उन्होंने युद्ध की ऐसी प्रणाली बनाई कि - शत्रु पर हमला करो, उसको अधिक से अधिक नुकशान पहुँचाओ और फिर शीघ्रता से बहा से हट जाओ. इस तकनीक के सहारे उन्होंने सैकड़ों लड़ाईया जीती. अपने साथियों के साथ उन्होंने 1655 में बीजापुर की कमज़ोर सीमा चौकियों पर कब्ज़ा करना शुरू किया.
जब उनको छोटी-छोटी विजय मिलना प्रारम्भ हुई, तो उनका भी आत्मविश्वास बढ़ने लगा तथा अन्य लोग भी उनके साथ आने लगे. शिवाजी को सबक सिखाने के लिए बीजापुर के सुलतान ने कई बार कोशिश की, परन्तु शिवाजी हर वार विजयी रहे. अफजल खान का बध करने के बाद तो पूरे देश में उनके नाम का डंका बजने लगा था.
धीरे-धीरे बहुत बड़ा क्षेत्र शिवाजी महाराज के अधिकार क्षेत्र में आ गया. उनकी माता जीजाबाई और समर्थ गुरु रामदास चाहते थे कि - शिवाजी का राजतिलक इतना भव्य होना चाहिए कि - मुग़लो की आँखे चकाचौंध हो जाएँ, साथ ही अन्य छोटे हिन्दू राजाओं में भी स्वाभिमान की भावना जाग्रत हो. इसलिए उनके राजतिलक का भव्य आयोजन किया गया.
उनके राजतिलक को शिवाजी का राजतिलक नहीं कहा गया, बल्कि एक हिन्दू राजा का राजतिलक कहा गया. उन दिनों रियासतों में जितने भी हिन्दू राजाओं के राजतिलक होते थे, वो भी मुग़ल राजाओं की अनुमति से होते थे, यह पहला राजतिलक था जो मुगलिया सल्तनत को चुनौती देते हुए हो हुआ था. इसके बाद अनेकों छोटे राजा, शिवाजी के साथ आ गए थे.
शिवाजी महाराज का राज, पुरी तरह से हिन्दू जीवन शैली पर आधारित था, जिसमे समस्त प्रजा को एक परिवार और राजा को परिवार का मुखिया माना जाता था. शिवाजी के राजतिलक के बाद, देश के अनेको हिस्सों में मुगलों के खिलाफ आजादी की लडाइयां प्रारम्भ हो गई. पंजाब, राजस्थान, बुंदेलखंड, मालवा, गुजरात की अनेकों हिन्दू रियासतों ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया.
इसीलिए संघ ने अपना त्यौहार "हिन्दू साम्राज्य दिवस" मनाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक का दिन चुना. यहाँ शाखा में प्रतिदिन उनकी ही तरह खेलकूद के साथ साथ राष्ट्रवाद सिखाया जाता है, देश के प्रति समर्पण सिखाया जाता है और देश के लिए लड़ने योग्य बनना सिखाया जाता है.
आज का दिन हिदुओं के लिए बहुत ही गौरवशाली दिन है. अब मैं और ज्यादा समय न लेते हुए अपनी बात समाप्त करता हूँ. आपसे यही निवेदन है कि भारतीय संस्क्रती से जुड़े हुए त्योहारों को गर्व से मनाएं. इन त्योहारों को मनाने से हमें राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है.
आखिर में आप सब मेरे साथ उद्घोष करेंगे
जय शिवा सरदार की, जय राणा प्रताप की, वन्दे मातरम, भारत माता की जय ...
(एक क्रायक्रम में मेरे दिए गए बौद्धिक के अंश)

Sunday, 24 April 2022

हिन्दुओं में शादियाँ रात को क्यों होती हैं ?



क्या कभी आपने सोंचा है कि हिन्दुओं में रात को शादियाँ क्यों होती हैं, जबकि हिन्दुओं में रात में शुभकार्य करना अच्छा नहीं माना जाता है ? रात को देर तक जागना और सुबह को देर तक सोने को, राक्षसी प्रव्रत्ति बताया जाता है. रात में जागने वाले को निशाचर कहते हैं. केवल तंत्र सिद्धि करने वालों को ही रात्री में हवन यग्य की अनुमति है.
बैसे भी प्राचीन समय में बिजली तो थी नहीं और न ही कृत्रिम रौशनी का ऐसा कोई अन्य साधन था जिसकी रोशनी का आनंद उठाने के लिए रात में फंक्शन किया जाता हो. तब हिन्दुओं में रात की शादी की परम्परा कैसे पडी ? कभी हम अपने पूर्वजों के सामने यह सवाल क्यों नहीं उठाते हैं या खुद इस सवाल का हल नहीं खोजते हैं ?
दरअसल भारत में सभी उत्सव एवं संस्कार दिन में ही किये जाते थे. सीता और द्रौपदी का स्वयंवर भी दिन में ही हुआ था. प्राचीन काल से लेकर मुघलों के आने तक भारत में विवाह दिन में ही हुआ करते थे . मुस्लिम आक्रमणकारियों के भारत पर कब्जे के बाद ही, हिन्दुओं को अपनी कई प्राचीन परम्पराएं तोड़ने को मजबूर होना पडा था .
भारत पर मुस्लिम आक्रमणकारियों का कब्जा हो जाने के बाद भारतीयों पर बहुत अत्याचार हुए. यह आक्रमणकारी हिन्दुओं के विवाह के समय वहां पहुचकर लूटपाट मचाते थे. अकबर के शासन काल में, जब अत्याचार चरमसीमा पर थे, मुग़ल सैनिक हिन्दू लड़कियों को बलपूर्वक उठा लेते थे और उन्हें अपने आकाओं को सौंप देते थे.
भारतीय ज्ञात इतिहास में सबसे पहली बार रात की शादी सुन्दरी और मुंदरी नाम की दो ब्राह्मण बहनों की हुई थी जिनकी शादी दुल्ला भट्टी ने अपने संरक्षण में ब्राह्मण युवकों से कराई थी. उस समय दुल्ला भट्टी ने अत्याचार के खिलाफ हथियार उठाये थे. दुल्ला भट्टी ने ऐसी अनेकों लड़कियों का मुघलों से छुडाकर, उनका हिन्दू लड़कों से व्याह कराया
उसके बाद मुस्लिम आक्रमणकारियों के आतंक से बचने के लिए हिन्दू रात के अँधेरे में शादियाँ करने लगे. लेकिन रात्री में शादी करते समय भी यह ध्यान रखा जाता है कि - नाच -गाना, दावत, जयमाल, आदि भले ही रात्रि में होजाए लेकिन वैदिक मन्त्रों के साथ फेरे प्रातः पौ फटने के बाद ही हों.पंजाब से शुरू हुई परंपरा को पंजाब में ही ख़तम किया गया .
फिल्लौर से लेकर काबुल तक महाराजा रंजीत सिंह का राज हो जाने के बाद उनके महान सेनापति हरीसिंह नलवा ने, मुघलों के भय को समाप्त कर दिन में खुले आम शादियाँ करने और उनको सुरक्षा देने का ऐलान किया था. हरीसिंह नलवा के संरक्षण में हिन्दुओं ने दिनदहाड़े - बैंडबाजे के साथ विवाह शुरू किये.
तब से पंजाब में फिर से दिन में शादी का प्रचालन शुरू हुआ. पंजाब में ज्यादातर शादियाँ आज भी दिन में ही होती हैं. हरीसिंह नलवा ने हिन्दुओं को सुरक्षा दी, मंदिरों का पुनरुद्धार किया, मुस्लमान बने हिन्दुओं की घर वापसी कराई, मुसलमानों पर जजिया कर लगाया और प्राचीन परम्पराओं को फिर से स्थापित किया

सन्त कबीर दास जी की मृत्यु कहाँ और कैसे हुई ?

संत कबीर दास जी की मृत्यु कैसे हुई, इसको लेकर दो तरह की बातें कही जाती है. पहली यह कि- वे अपनी मृत्यु से पहले मगहर चले गए थे. अपने अंतिम समय में एक दिन वे चादर ओढ़ कर सो रहे थे. जब भक्तों ने चादर हटाई तो देखा वहां कबीर नहीं थे बल्कि कुछ फूल पड़े थे. उनके शिष्यों ने वो फूल आपस में बाँट लिए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

हिन्दुओं के उन फूलों का अग्नि संस्कार कर दिया तथा मुसलमानों ने उन फूलों को दफनाकर वहां उनकी मजार बना दी. जबकि दुसरी कथा यह है कि - सिकंदर लोधी ने उनके सर को हाथी से कुचलवाकर उनकी हत्या की थी. कबीर दास जी के फूल बन जाने की कथा को इतिहास में मान्यता प्राप्त है जबकि ऐसी बातों को तो, खुद कबीर भी नहीं मानते थे.
कबीर दास जी ने जीवन भर आडम्बरों का बिरोध किया. वे चमत्कारों में कतई विश्वास नहीं करते थे. मगर उनकी मृत्यु के बाद खुद कबीर के अनुयायियों ने संत कबीर को एक चमत्कारी पुरुष से लेकर भगवान् तक घोषित कर दिया. यदि कबीर दास जी जीवित होते और उनके सामने किसी और की कोई ऐसी कहानी बताई जाती, तो वे उस पर कभी विशवास नहीं करते.
संत कबीर दास जी 15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे. वे हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग में ज्ञानाश्रयी-निर्गुण शाखा की काव्यधारा के प्रवर्तक थे. इनकी काव्य रचनाओं ने हिन्दी भाषी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को काफी गहराई तक प्रभावित किया. था. स्वामी रामानंद को उन्होंने अपना गुरु धारण किया हुआ था.
कबीर पढ़े लिखे नहीं थे लेकिन संतों की संगत और लोगों के जीवन का बारीकी अध्यन करने के कारण उनको असीम ज्ञान प्राप्त हो गया था. उनकी रचनांओ में निराकार ब्रह्म और गुरु की महिमा का बहुत वर्णन है. इसके अलावा उनके दोहे, सामान्य जीवन में सच बोलने, गुरु पर विशवास करने और अच्छे काम करने की शिक्षा देते है.
इसके अलावा उन्होंने धार्मिक आडम्बरों के खिलाफ भी बहुत बोला तथा लोगो को इससे बचने की सलाह दी. अनेकों हिन्दू और मुसलमान उनके शिष्य बन गए लेकिन इन बातों से हिन्दुओं और मुसलमानों के अनेकों तथकथित धर्मगुरु उनसे नाराज भी रहने लगे थे. हालांकि हिन्दू जनता ने उन तथाकथित हिन्दू धर्मगुरुओं की बातों पर ध्यान नहीं दिया.
एक बार दिल्ली के सुलतान सिकंदर लोधी का काशी आगमन हुआ. मुल्ला मौलवियों ने राजा के पास कबीर की शिकायत करते हुए कहा कि - वो काफिर जुलाहा लोगों को भड़काता है. अगर वह यूं ही ये सब करता रहा तो नए लोग तो इस्लाम कबूलना बंद करेंगे ही, हो सकता है पहले से इस्लाम कबूल चुके लोग भी इस्लाम को छोड़कर काफिर बन जाएँ.
तब सिकंदर लोधी ने कबीर को दरबार में हाजिर होने का आदेश दिया, परन्तु कबीर दरबार में नहीं गए. इस पर नाराज होकर सिकंदर लोधी ने कबीर की माता नीमा को पकड़कर लाने का आदेश जारी कर दिया. तब अगले दिन कबीरदास जी तुलसी माला पहनकर, चंदन लगाकर और पगड़ी बांधकर, सुलतान के दरबार में जाने के लिए निकल पड़े.
सिकंदर ने कबीर से कहा कि - मेरे आदेश पर तुम दरबार में क्यों नहीं आये, तो कबीर ने कहा - ''हमारा बादशाह राम (निराकार ब्रह्म) है". इसपर सिकंदर लोधी आगबबूला हो गया. उसने कबीर से इस्लाम कबूलने और कुरआन की शिक्षाओं को अपने दोहों के रूप में लिखने को कहा. लेकिन कबीर ने इससे इनकार कर दिया.
तब सिकंदर लोधी ने कबीर को दर्दनाक मौत देकर मारने की सजा सुनाई. कबीर के सर को हाथी के पैर के नीचे कुचलकर मारने का आदेश दिया गया. कुछ लोगों ने राजा को सलाह दी कि - काशी में कबीर के बहुत शिष्य हैं अगर यहाँ ऐसे सजा दी तो प्रजा बगावत भी कर सकती है. तब यह तय हुआ कि - कबीर को मगहर लेजाकर सजा दी जायेगी.
कबीर की पत्नी "लोई" और पुत्र "कमाल' रोने लगे और राजा से विनती की कि- आप जो कहोगे हम वो करेंगे लेकिन "कबीर" को माफ़ कर दें. लेकिन कबीर ने राजा से कहा-
माली आवत देखिकर, कलियन करी पुकार।
फूले फूले चुन लिए, काल्हि हमारी बार।
(अर्थात - 'मुझे तो मरना ही था; आज नहीं मरता तो कल मरता, लेकिन सुलतान कब तक इस गफलत में भरमाए पड़े रहोगे कि - वह कभी नहीं मरेंगे?)
कबीर को जंजीर से बांधकर मैदान में डाल दिया गया. वहां मौजूद काजी ने कबीर से कहा कि - कुछ ही क्षणों में तुम्हारी मौत हो जायेगी लेकिन अगर तुम इस्लाम कबूल कर लो, तो तुम्हारी सजा माफ़ हो जायेगी साथ ही तुमको जिन्दा पीर घोषित कर दिया जाएगा. कबीर के इनकार करने पर, काजी ने महावत को आगे बढ़ने का आदेश दे दिया.
लेकिन हाथी जब कबीर के पास पहुंचा तो कबीर के सामने आदरभाव से बैठ गया. तब हाथी को क्रोधित करने के लिए महावत ने उसके सिर पर चोट मारी, लेकिन हाथी आगे बढ़ने के बजाय, चिंघाड़कर विपरीत दिशा में भागने लगा.इस पर नाराज होकर काजी ने महावत से कहा कि- मैं तुझे छड़ी से पीटूंगा और तेरे इस हाथी को कटवा डालूंगा.
तब महावत ने किसी तरह हाथी को काबू कर, सजा को पूरा कराया. सरकारी इतिहास में यह लिखा गया है कि- कबीर दास जी चादर ओढ़कर लेटे जब उनकी चादर हटाई गई तो देखा वहां कुछ फूल पड़े हुए थे. उनके शिष्यों ने फूल आपस में बाँट लिए. हिन्दुओं ने फूलों का अग्नि संस्कार कर दिया और मुसलमानों ने उन्हें दफना दिया.
जो कबीर दास जिन्दगी भर चमत्कार और आडम्बरों का बिरोध करते रहे, उन कबीर दास जी की म्रत्यु को ही एक चमत्कार बना दिया गया और उनके कुछ तथाकथित अनुयायियों ने उन्हें भगवान् कहकर पूजना शुरू कर दिया. जो कबीर मजार पूजा के खिलाफ थे उन्ही कबीर की मजार बनाकर वहां मजार पूजन किया जाने लगा.
कबीर को जिस समय हाथी के पैरों तले कुचलवाया जा रहा था, उस समय कबीर का एक शिष्य भी वहां मौजूद था, उसने उस घटना का वर्णन इस प्रकार से किया है.
अहो मेरे गोविन्द तुम्हारा जोर, काजी बकिवा हस्ती तोर।
बांधि भुजा भलैं करि डार्यो, हस्ति कोपि मूंड में मार्यो।
भाग्यो हस्ती चीसां मारी, वा मूरत की मैं बलिहारी।
महावत तोकूं मारौं सांटी, इसहि मराऊं घालौं काटी।
हस्ती न तोरे धरे धियान, वाकै हिरदै बसे भगवान।
कहा अपराध सन्त हौ कीन्हा, बांधि पोट कुंजर कूं दीन्हा।
कुंजर पोट बहु बन्दन करै, अजहु न सूझे काजी अंधरै।
तीन बेर पतियारा लीन्हा, मन कठोर अजहूं न पतीना।
कहै कबीर हमारे गोब्यन्द,
चौथे पद में जन का ज्यन्द

Wednesday, 20 April 2022

एकलव्य ने जो किया था वह अगर कोई आज करे तो उसका क्या हाल होगा ?

महाभारत काल में हस्तिनापुर और मगध दो शक्तिशाली दुश्मन राज्य थे. उस समय अनेकों छोटे राज्य थे जिनमे से कोई हस्तिनापुर से मित्रता रखता था और तो कोई मगध से.
हस्तिनापुर के राजा थे धृतराष्ट्र जो पितामह भीष्म के निर्देशन में राज करते थे और मगध का राजा था जरासंध.

जरासंध इतना शक्तिशाली राजा था कि उसके कारण भगवान् श्रीकृष्ण को भी मथुरा छोड़कर जाना पड़ गया था. उस जरासंध सेना का प्रधान सेनापति था "हिरण्यधनु". उस हिरण्यधनु का पुत्र था "एकलव्य"

द्रोणाचार्य का गुरुकुल हस्तिनापुर का प्राइवेट गुरुकुल था. यह कोई साधारण गुरुकुल नहीं था बल्कि सैन्य शिक्षा देने वाला स्कूल था जिसमे साधारण हथियारों से लेकर दिव्यास्त्रों तक को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता था.
जहाँ हस्तिनापुर के राजकोष से चलने वाले द्रोणाचार्य के इस गुरुकुल में हस्तिनापुर राज घराने के बच्चों के अलावा केवल द्रोणाचार्य का बेटा अश्वत्थामा ही पढता था. इस सौनिक स्कूल में छुपकर एकलव्य उनकी कार्यवाहियों को देखता था.
उसके बाद वह वहां से कहीं दूर जंगल में जाकर अभ्यास करता था. वहां उसने द्रोणाचार्य की एक मूर्ति बनाकर रखी थी जिससे उसे यह अहसास रहे कि वह अपने गुरु के सामने है. इस तरह से अभ्यास करके उसने बहुत कुछ सीख लिया.
अगर आपको आज यह पता चले कि पाकिस्तान या चीन का कोई सैनिक भेष बदलकर भारत के सैनिक स्कूल में जाता है या वो भारत के दिव्यास्त्रों (मिसाइल, एटम बम, एयरक्राफ्ट, आदि) की जानकारी हाशिल कर रहा है, तो क्या होगा ?
इसी प्रकार जब एकलव्य की सच्चाई गुरु द्रोणाचार्य के सामने आई तो उन्होंने उसका अंगूठा कटवा दिया. यह उन्होंने जबरन न करवा कर उसको बातों में उलझाकर खुद उसके ही हाथों कटवा दिया. यह कोई जातीय भेदभाव का मामला था ही नहीं.
यह तो द्रोणाचार्य की हस्तिनापुर के प्रति बफादारी थी. उन्होंने मगध के प्रधान सेनापति के बेटे को सरकार को सौंपने के बजाय खुद ही फैसला कर दिया और उसे जाने दिया. एक तरह से उन्होंने हस्तिनापुर के दुश्मन को प्यार से सजा दे दी थी.
जब वह वापस मगध पहुंचा तो उसका मगध में स्वागत हुआ. मगध के राजा जरासंध ने एकलव्य को अपने साम्राज्य के अधीन एक छोटे राज्य श्रृंगबेर का राजा बना दिया. जब मगध की मथुरा से लड़ाई हुई तो एकलव्य ने मगध की ओर से युद्ध में हिस्सा लिया
एकलव्य ने अपनी चार उँगलियों से वाण चलाकर अकेले ही सैकड़ों यादव योद्धाओं का वध कर दिया था. उसके बारे में जानकार खुद श्रीकृष्ण उससे युद्ध करने पहुंचे, उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ था, तब कृष्ण ने खुद एकलव्य का वध किया था.
जब महाभारत का युद्ध हुआ था तब दुर्योधन ने एकलव्य के बेटे केतुमान को श्रीकृष्ण के खिलाफ भड़काकर अपने साथ मिला लिया था. उस समय केतुमान ने भी द्रोणाचार्य के नेतृत्व में पांडवों से युद्ध किया था. अर्थात उसे भी द्रोणाचार्य से कोई शिकायत नहीं थी.
अब जरा यह सोंचिये कि एकलव्य ने जो किया था वह अगर कोई आज करे तो उसका क्या क्या काटा जा सकता है ? मैकाले और वामपंथियों की बातों में मत आओ अपनी अकल लगाओ.

जिस एकलव्य को वामपंथी इतिहास कार दलित, कमजोर और निःसहाय आदिवासी बताते है वह एकलव्य वास्तव में हस्तिनापुर के सबसे बड़े शत्रु मगध के प्रधानसेनापति (Chief of Armed forces ) हिरण्यधनु का पुत्र था, जो किसी भी तरह से हस्तिनापुर की शक्ति का पता लगाना चाहता था

चोरी से दूसरे देश का सैन्य विज्ञान सीखना आज भी एक बड़ा अपराध माना जाता है. ऐसे अपराध के लिए गर्दन तक काटी जा सकती है जबकि आचार्य ने तो दया दिखाते हुए केवल विद्या का दुरुपयोग रोकने भर की सजा दी. बाक़ी अगर केवल मूर्ति के सामने अभ्यास करने से विद्या आ सकती थी तो वह मगध के जंगल में जाकर मूर्ति बना लेता, आचार्य द्रोण के आश्रम के पास के जंगल क्यों छिप कर रहता था ?

Sunday, 13 March 2022

जम्मू & कश्मीर की हिंसा कोई राजनैतिक हिंसा नहीं थी बल्कि "गज्बा ए हिन्द" की शुरआत थी

19 जनवरी 1990 को एक साथ पूरी कश्मीर घाटी में एक साथ हिन्दुओं का कत्लेआम किया जाने लगा. उनकी ह्त्या करने वाले कोई विदेशी हमलावर नहीं थे बल्कि उनके अपने पड़ोसी मुस्लमान थे जिनके साथ वो बर्षों से रह रहे थे. वो हिन्दुओं को मार रहे थे और कह रहे थे कि या तो धर्म छोड़ दो या कश्मीर. अपनी औरतों को छोड़कर कश्मीर से भाग जाओ.
जब इस घटना का जिक्र करो यो अंधविरोधी उन कश्मीरी मुसलमानो के खिलाफ बोलने के बजाय, उस घटना का दोष उस समय की वी. पी. सिंह सरकार को समर्थन देने वाली भाजपा पर डालने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा वे जगमोहन मल्होत्रा पर भी आरोप मढ़ने की कोशिश करते हैं जो उसी दिन जम्मू & कश्मीर के राज्य पाल बनाये गए थे.
अब सवाल यह है कि - अगर केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी, उप प्रधानमंत्री देवीलाल थे, गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद थे, सरकार को भाजपा / वामपंथी बाहर से समर्थन दे रहे थे और कश्मीर के राजयपाल जगमोहन मल्होत्रा थे, तो क्या उन कश्मीरी मुसलमानो को निर्दोष मान लिया जाए जो अपने अपने पड़ोसी हिंदुओं को बर्बरता पूर्वक मार रहे थे ?
कश्मीर में हिन्दुओं के नरसंहार का केवल एक ही कारण था और वह था "गज्बा ए हिंद" की अवधारणा. कश्मीर मुस्लिम बहुल हो चुका था और उनको केवल कोई बहाना चाहिए था. उनको यह बहाना मिला था इस समय की राज्य सरकार को बर्खाश्त करने के से. कश्मीर में काफी दिनों से हिंसा हो रही थी जिसकी बजह से फारुख सरकार को बर्खाश्त किया गया था.
1989 से 1990 के दौरान फारुक अब्दुल्ला की सरकार थी. उस दौर में जेहादियों द्वारा हिन्दुओं पर लगातर हमले हो रहे थे. फारुख अब्दुल्ला सरकार हिन्दुओं को सुरक्षा देने और दहशतगर्दों को रोकने में नाकाम रही थी. इसकी बजह से 19 जनवरी 1990 को तत्कालीन वी.पी. सिंह सरकार ने फारुख अब्दुल्ला की राज्य सरकार को बर्खाश्त कर दिया गया.
इस बर्खाश्तगी का विरोध करने के लिए फारुख अब्दुल्ला के समर्थक सड़को पर आ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाला यह प्रदर्शन देखते ही देखते हिन्दुओं के ऊपर हमलों में बदल गया. मस्जिदों के लाऊडस्पीकरो से हिन्दुओ को धर्म छोड़ने या कश्मीर छोड़ने के लिए कहा जाने लगा.
अनेको हिन्दू अपने ही पडोसियो द्वारा बर्बरता पूर्वक मार दिए गए. अनेको हिन्दू लड़कियों का बलात्कार कर हत्या कर दी गई. अनेकों घरों को आग के हवाले कर दिया गया. हालत बेक़ाबू हो गए थे. तब केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के राजयपाल के. वी. कृष्णा राव को हटाकर उनकी जगह जगमोहन मल्होत्रा को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया.
जगमोहन मल्होत्रा पहले भी 5 साल तक (अप्रैल 1984 से लेकर जुलाई 1989 तक) जम्मू & कश्मीर के राज्यपाल रह चुके थे. 20 जनवरी को चार्ज सम्हालने के बाद उन्होंने पुलिस और सेना के सहयोग से हालत सम्हालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. तब उन्होंने सेना की सहायता से हिन्दुओं को ट्रकों द्वारा मुस्लिम बहुल इलाको से बाहर निकलवाने का काम किया
उन्होंने लाखों हिन्दुओं को जेहादियों से बचाकर हिन्दू बहुल जम्मू में पहुंचाया. वहां उनके रुकने, रहने, खाने की अस्थाई व्यवस्था की. अगर कोई कहता है कि - कश्मीर के विशाल इलाके में दूर -दूर रहने वाले लाखों हिन्दू, केवल एक गवर्नर के फुसलाने पर अपना घरवार छोड़कर कैंपों में रहने के लिए चले आये, तो यह बिचार ही केवल उनके मानसिक दिवालियेपन का सबूत है.
और हाँ तब तक जगमोहन मल्होत्रा जी का भाजपा से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं था. "जगमोहन" प्रधानमंत्री "इंदिरा गांधी" के बहुत खास ब्यूरोक्रेट थे. इंदिरा ने आपात काल (1975 से 1977) में उनके हाथ में काफी शक्तियां प्रदान की थी, आपातकाल के दिनों में ब्योरोकेशी के ऊपर उनका सीधा नियंत्रण था और वे इंदिरा गांधी / संजय गांधी को सीधे रिपोर्ट करते थे.
1977 में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उनको खुड्डे लाइन लगा दिया गया और जबरन रिटायर कर दिया गया. 1980 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर "इंदिरा" ने "जगमोहन" को बहुत बड़ी जिम्मेदारियां दी थीं. उनको पहले गोवा -दमन-दीव का और फिर उनको दिल्ली का राज्यपाल बनाया.
एशियाड -82 के आयोजन की भी सारी जिम्मेदारी उनके पास थी. इंदिरा गांधी ने ही अप्रेल 1984 में जगमोहन को जम्मू & कश्मीर का राज्यपाल बनाया था. इंदिरा की हत्या के बाद उनके पुत्र राजीव गांधी के लगभग पूरे शासन काल में ( जुलाई 1989 तक) वे "जम्मू एवं कश्मीर" के राज्यपाल बने रहे. तब तक भारतीय जनता पार्टी से कोई भी वास्ता नहीं था.
कश्मीर में बे-हिसाब हिन्दुओं का लूटा व मारा गया और उनकी स्त्रियों को बे-आबरू किया किया. हिन्दुओं के घरों पर नोटिस लगा दिया जाता था कि - अपनी औरतों को छोड़ कर कश्मीर से चले जाओ. उस समय हिन्दुओं को जेहादियों से बचाने वाले जगमोहन, बाद में भी लगातार सरकारों से अपील करते रहे कि कश्मीर में सख्त कार्यवाही की जाय.
वी पी सिंह सरकार और चंद्र शेखर सरकार से तो कोई उम्मीद रखना ही बेकार था लेकिन बाद पी वी नरसिंहाराव (कांग्रेस) सरकार भी कश्मीर के हालात से उदासीन बनी रही. जगमोहन हर मंच से कश्मीर के हालात पर आवाज उठाते रहे लेकिन उनको नजरअंदाज किया जाता रहा, उस समय केवल भाजपा ने उनके नजरिये का समर्थन किया।
तब उन्होंने 1995 में "कांग्रेस" छोड़कर, "भाजपा" ज्वाइन की थी. इसलिए उनके "जम्मू एवं कश्मीर" का राज्यपाल रहते हुए किसी भी कार्यवाही को भाजपा से जोड़ना केवल बात को घुमाना है. "जम्मू एवं कश्मीर" का राज्यपाल रहते हुए उनका भाजपा से कोई सम्बन्ध नहीं था. वे तो बाद में राष्ट्रवादी नीतियों के कारण कई साल बाद भाजपा में आये थे.
Ashutosh Srivastava, Sanjeev Saxena and 4 others
1 Share