Wednesday, 2 March 2022

भारतीय युद्ध प्रणाली बनाम इस्लामी युद्ध प्रणाली

प्राचीन भारत में जब कोई राजा अपने राज्य का विस्तार करने की खातिर किसी अन्य राज्य पर आक्रमण करता था तो भी उनकी प्रजा अप्रभावित रहती थी. दोनों राजा अपनी अपनी सेना लेकर किसी निर्जन स्थान पर युद्ध करते थे जिससे प्रजा को कोई परेशानी न हो. युद्ध जीतने वाले राजा को, युद्ध हारने वाले राज्य की प्रजा अपना राजा मान लेती थी.

युद्ध के समय भी युद्ध के नियम होते थे. सूर्यास्त के बाद दोनों तरफ के सैनिक एक दूसरे से मिल सकते थे. युद्ध में हारने वाले राजा की सेना भी युद्ध की समाप्ति के बाद जीते हुए राजा की सेना का अंग बन जाती थी. युद्ध के समय कोई भी सैनिक किसी असैनिक नागरिक अथवा औरतों / बच्चो पर हाथ नहीं उठा सकता था.

कई शक्तिशाली राजा बिना युद्ध के ही अन्य राजा के राज्य को अपने राज्य में मिला लेते थे. इसके लिए वो अश्वमेघ यग्य करते थे. उनका घोड़ा जिस राज्य में जाता था उसका राजा या तो आधीनता स्वीकार कर लेता था या फिर युद्ध करता था. भारत में यह व्यवस्था सैकड़ों बर्ष तक चलती रही. राजा बदलने से प्रजा के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता था.

प्राचीन भारत का राजतंत्र भी एक तरह से आज के लोकतंत्र की ही तरह था. अंतर केवल इतना था कि आज जनता वोट देकर राजा को चुनती है और तब राजा को शस्त्र और शास्त्र के द्वारा अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती थी. राज्यों की जनता राजा के बदलने पर उसी तरह अप्रभावित रहती थी जैसे आज चुनाव में दुसरी पार्टी के जीतने पर.

भारत में जनता की मुसीबत की शुरुआत हुई विदेशी और विधर्मी आक्रमणकारी लुटेरों के हमले के बाद. यह विदेशी आक्रमणकारी युद्ध जीतने के लिए आम जनता एवं औरतों / बच्चो को अपना निशाना बनाते थे. इस्लामी हमलावर जब किसी राज्य पर हमला करते थे हारे हुए राज्य की महिलाओ और सम्पत्ति को अपनी जीत का ईनाम समझते थे.   

यह “अमानव” दहशत फैलाने के लिए बच्चो की ह्त्या करते थे, औरतों से बलात्कार करते थे तथा नागरिकों को गुलाम बनाते थे. मंदिरों को तोड़ना, धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाना, लूटपाट करना इनका मुख्य काम था. इन लोगों के आक्रमण के बाद भारत की व्यवस्था ही बदल गई. सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत, बदहाल हो गया.

Saturday, 12 February 2022

गुरमीत राम रहीम : क्या है वह मामला, जिसमे वो जेल गया है ?

सेकुलर बाबा "गुरमीत राम रहीम" का एपिसोड समाप्त हो गया है और पूरा पश्चिमोत्तर भारत राहत की सांस ले रहा है. पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में विभिन्न गुरुओं के डेरों का जो जाल बिछा हुआ है उनकी ताकत के बारे में स्थानीय लोग अच्छे से जानते हैं. इनके पास धन, जन और राजनैतिक हर तरह की ताकत है.

अभी कुछ लोग जैसे रामपाल, आशाराम, गुरमीत राम रहीम, राम ब्रक्ष यादव , आदि जैसों के नाम ही सामने आये हैं. ऐसे न जाने कितने डेरे और दरगाहें हैं जहाँ अनेकों गैरकानूनी काम होते हैं. जिन का मामला खुला है उनको देखकर शायद भोली भाली जनता को अक्ल आये और वो डेरों और दरगाहों द्वारा छले जाने से बच जाए.
यह डेरे वाले बहुत चालाक होते हैं और थोक वोट दिलाने का लालच देकर नेताओं को अपने पीछे लगाए रखते हैं. अगर केवल "डेरा सच्चा सौदा" की बात करें तो यह मौका देखकर समय समय कभी कांग्रेस, कभी भाजपा, कभी अकाली और कभी इनलो का समर्थन करता रहा है और लाभ उठाता रहा है.
जिस मामले में सेकुलर बाबा "गुरमीत राम रहीम" को सजा हुई है यह मामला बहुत पुराना है. जिन लड़कियों के साथ 2001 में डेरे में बलात्कार हुआ था उनकी स्थानीय पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की थी, शिकायत की बात खुद पुलिस द्वारा डेरे तक पहुंचा दी गई थी और डेरे वालों ने पीड़िताओं को धमकाया था.
उस समय हरियाणा में "ओम प्रकाश चौटाला" की सरकार थी. लेकिन उन बहादुर लड़कियों ने हार नहीं मानी और केंद्र सरकार के पास गुमनाम चिट्ठी भेजकर डेरे की पोल खोली. उस समय केंद्र में अटल बिहारी बाजपेई की सरकार थी. 13 मई 2002 को यह चिट्ठी प्रधान मंत्री कार्यालय को मिली थी.
अटल सरकार ने इस चिट्ठी को संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिए लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई. इसी बीच 10 जुलाई 2002 को डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे रणजीत सिंह की हत्या हो गई. इन लड़कियों ने रणजीत सिंह की बहन की तरफ से भी प्रधान मंत्री को चिट्ठी लिखबाई.
तब केंद्र की अटल सरकार ने पूरे मामले की सत्यता जांचने का जिम्मा 24 सितंबर 2002 को सीबीआई को सौंप दिया. सीबीआई ने बहुत तेजी से जांच शुरू की और ऐसा लगने लगा कि - डेरे का खेल अब एक दो साल से ज्यादा नहीं चल पाएगा. लेकिन इसी बीच 2004 में केंद्र और हरियाणा दोनों जगह कांग्रेस सरकार आ गई.
उसके बाद यह मामला अधर में लटक गया. इस बीच उन लड़कियों पर हर तरह से दबाब डाला गया कि - वे मामला वापस ले लें. लेकिन वे बहादुर लडकियां अपनी पैरवी करती रहीं. दस साल बाद केंद्र में फिर सत्ता परिवर्तन हुआ. इन लड़कियों ने फिर से मोदी सरकार को चिट्ठियां लिखी और कार्यवाही को तेज करने की मांग की.
इसी बीच हरियाणा में भी सत्ता परिवर्तन हो गया. अब डेरे पर सीबीआई का शिकंजा कसना शुरू हो गया. इस केस में सीबीआई ने जितना काम पहले 12 साल में किया था उससे ज्यादा पिछले 3 साल में किया. सीबीआई की मेहनत का नतीजा है कि - आज बलात्कारी बाबा जेल पहुंचा और उन पीडिताओ को न्याय मिल सका. —

डेरा सच्चा सौदा : धार्मिक स्थल नहीं बल्कि सेकुलरों और नाश्तिकों का डेरा है

 जब से "डेरा सच्चा सौदा" का प्रमुख "गुरमीत राम रहीम" जब बलात्कार, हिंसा और बेनामी सम्पत्ति, आदि के मामलों में फंसा है तब से सेकुलर लोग उसको हिन्दू साबित करने पर तुले हैं, जिससे उसके नाम पर हिन्दुओं को बदनाम किया जा सके. जबकि हकीकत यह है कि- डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने आपको हिन्दू नहीं बल्कि इन्सां कहा करते हैं.

यह डेरा किसी हिन्दू ने नहीं बल्कि एक मुसलमान ने ही शुरू किया था. इसके प्रमुख ने अपना नाम भी "गुरमीत राम रहीम" रखा हुआ था. इसके भक्त अपने घर में सनातन देवी देवताओं की पूजा नहीं करते हैं. इस डेरे की स्थापना भी किसी हिन्दू या सिक्ख ने नहीं बल्कि एक मुसलमान ने की थी, जिसका उद्देश गरीब हिन्दुओ को धर्म से भटकाना था.

एक बलूची मुसलमान "अमकुरेजुद्दीन खान" उर्फ़ "शाह मस्ताना" ने सन 1948 में "डेरा सच्चा सौदा" की स्थापना की थी. इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य पंजाब के दलितों और गरीबो को अपने मूल धर्म (हिन्दू / सिक्ख ) से भटकाना था. इसके लोगो में "हिन्दू, मुस्लिम और सिख" तीनो धर्म के प्रतीक दिखाए गए है, ये अपने आपको "इन्सां" कहते हैं.
यह संभवता आज तक का सबसे सेकुलर डेरा है. लेकिन रेप केस मे फँसने और कई अन्य नए मामले सामने आ जाने के बाद, सेकुलर लोग इन लोगों को हिन्दू साबित करने पर तुले हैं जिससे कि- इसके नाम के सहारे हिन्दुओं को बदनाम किया जा सके. यह डेरा अपने स्थापना काल से लेकर आजतक कांग्रेस का समर्थक रहा है.
कांग्रेस हमेशा अपने आपको सेकुलर कहती आई है और कोई भी अपने आपको सेकुलर कहता है वह उसको बहुत प्रिय होता है. अपने आपको सेकुलर साबित करके ही इस डेरे ने, धर्म बिरोधी सेकुलरों को अपना अनुयाई बनाया. 2017 में पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी डेरे ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था.
डेरा सच्चा सौदा के भक्त सनातन देवी देवताओं को बुरा भला बोलते थे और "गुरमीत राम रहीम" को पिताजी बोलते थे. वे लोग अपने घर में देवी देवताओं के चित्र और मूर्ति भी नहीं रखते थे. लेकिन मीडिया का दोगलापन देखिये कि- जब कहीं कोई ढोंगी बाबा किसी गलत काम में पकड़ा जाता है तो मीडिया वाले उसको लेकर हिन्दू धर्म पर प्रहार करने लगते हैं.
जबकि इसके उलट जब कोई आतंकी जो खुद अपने आपको सच्चा मुसलमान बताते हुए, निर्दोष लोगों की ह्त्या करता है, तो यही मीडिया उसको मुसलमान कहने से डरती है और उसके मुसलमान न कहकर भटका हुआ इंसान बताता है. तब अपनी बात को और बजनदार बनाने के लिए साथ में यह भी जोड़ देते हैं कि- आतंकी का कोई धर्म नहीं होता.

Thursday, 10 February 2022

उडुपी वाले : जिन्होंने महाभारत के युद्ध के समय दोनों सेनाओ को भोजन कराया था

उडुपी दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है. यहाँ भगवान् श्रीकृष्ण को समर्पित कई भव्य मंदिर है. जिनमे "अनंतेश्वर मंदिर" सबसे प्राचीन एवं प्रशिद्ध है. यहां पर भगवान की आकर्षक मूर्ति को रत्नों और स्वर्ण रथ से सजाया गया है. सारा उडुपी नगर इस मंदिर के चारो और बसा हुआ है. इस नगर को दक्षिणी भारत का मथुरा कहा जाता है.


"अनंतेश्वर मंदिर" को जो चीज खास बनाती है, वह है इस मंदिर की पूजा पद्धति. यहां पूरी पूजा की प्रार्थना और प्रक्रिया एक चांदी की परत वाली खिड़की से होती है जिसमें नौ छेद होते हैं जिन्हें “नवग्रह किटिकी” कहा जाता है. उडुपी अनंतेश्वर मंदिर के नाम से जाने जाने वाले कई मंदिर श्रीकृष्ण मठ के चारों ओर हैं. मंदिर में एक आश्रम भी है,
उडुपी मठ में जन्माष्टमी, राम नवमी, नरसिंह जयंती, वसंतोत्सव, अनंत चतुर्दशी और मेघ संक्रांति के त्योहार को भव्य रूप से मनाया जाता है. उडुपी को बेहतरीन खाना बनाने वाले रसोइयों के लिए भी जाना जाता है. उडुपी का जिक्र महाभारत में भी होता है. कहा जाता है कि - महाभारत के युद्ध के समय दोनों ही सेनाओ के लिए भोजन उडुपी वालों ने ही बनाया था.
कहा जाता है कि - उडुपी के राजा महान कृष्ण भक्त थे. उनके पांडवो और कौरवों दोनों से ही बहुत अच्छे समबन्ध थे. जब पांडवो और कौरवों का युद्ध तय हो गया तो दोनों ने ही उडुपी के राजा से सहातया मांगी और दोनों से मित्रता होने के कारण, वे किसी को भी इंकार नहीं कर सके. लेकिन अपने बचन को कैसे निभाए इसको लेकर धर्म संकट में फंस गए.
वे अपनी दुविधा को लेकर श्रीकृष्ण के पास पहुंचे और कहा जिस तरह आपके कौरवो और पांडवों से समबन्ध है वैसे ही मेरे भी दोनों से मित्रवत सम्बन्ध है. आपने तो एक को अपनी सेना और दूसरे को खुद को सौंप दिया है, मुझे भी कोई ऐसा मार्ग दिखाइये कि- मैं धर्मसंकट से निकल सकूँ. तब श्रीकृष्ण ने ऐसा उपाए बताया कि - कई समस्याओं का समाधान हो गया.
दोनों सेनाओ के लिए बहुत सारे भोजन की आवश्यकता होगी और आप उडुपी के लोग अपनी पाक कला के लिए बहुत प्रशिद्ध हैं. आप दोनों सेनाओं के लिए भोजन की व्यवस्था सम्हालिए. इस तरह आपका दोनों की सहायता करने का बचन भी पूरा हो जाएगा और किसी की हत्या करने का पाप भी नहीं लगेगा. उडुपी राजा ने पूँछा- मुझे कैसे पता चलेगा कि कितना भोजन बनाना है ?
तब श्रीकृष्ण ने एक मूंगफली खाते हुए मुस्कराकर कहा - इसका संकेत मैं तुम्हे दूँगा. उसके बाद उडुपी राजा श्रीकृष्ण को प्रणाम कर, कौरवों और पांडवो से मिले. कौरव और पांडव भी इस प्रस्ताव से बहुत प्रसन्न हुए क्योंकि अपनी विशाल सेनाओं को भोजन कराने की समस्या से वे लोग भी चिंतित थे. इस प्रकार श्रीकृष्ण ने सभी की समस्या का समाधान कर दिया।
महाभारत युद्ध 18 दिन तक चला और हर दिन हजारों लाखों योद्धा, सैनिक मारे जाते थे. इस हिसाब से जैसे-जैसे सैनिक घटते जा रहे थे, महाराज उडुपी भी उनके लिए कम भोजन बनाते थे, ताकि भोजन का नुकसान न हो. आश्चर्यजनक बात थी कि हर दिन, सभी सैनिकों के लिए भोजन बिल्कुल पर्याप्त होता था. न कभी कम पड़ता था और न ही कभी फेंकना पड़ता था.
युद्ध की समाप्ति के बाद उडुपी राजा के सहायक ने उडुपी राजा से कहा- आप जितना भोजन बनाने को कहते थे हम उतना ही भोजन बनाते थे लेकिन आपको यह कैसे पता चल जाता था कि - आज शाम को इतने हजार कम सैनिक भोजन करेंगे अर्थात आज इतने सैनिको और योद्धा मारे जाएंगे उसकी इतनी सटीक संख्या का पता आपको कैसे चल जाता था.
तब उडुपी राजा ने कहा - 'हर रात के भोजन के उपरांत सोने से पहले श्रीकृष्ण के पांडाल में जाता था और एक प्याले में उबले हुए मूंगफली के दाने गिनकर रख देता था. सुबह को जब वह प्याला उठाकर लाता था तो दानो को फिर गिनता था. जितने दाने कम मिलते थे, मैं उतने हजार लोगों का खाना उस दिन कम बनबाता था. अर्थात उतने हजार लोग उस दिन मारे जाते थे.
युद्ध की समाप्ति के बाद जब उडुपी राजा वापस जाने लगे तो श्रीकृष्ण ने उनको वरदान दिया कि- उडुपी के लोग जन्मजात पाक कला में निपुण होंगे. उनकी पाक कला विश्व में विख्यात होगी. उडुपी वालों के भोजन से कभी कोई असंतुष्ट नहीं होगा. वे किसी कार्यक्रम में भोजन बनायेंगे तो न वह कभी कम पड़ेगा और न ही कभी बेकार जाएगा.

Thursday, 20 January 2022

अमर जवान ज्योति को बुझा दिया जाएगा : कांग्रेसियो का कुप्रचार

1971 में हुए भारत पापिस्तान युद्ध की बर्षगांठ की स्वर्ण जयंती पर, मोदी सरकार ने एक भव्य युद्ध स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया है. 2019 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन किया था, तब यह निर्णय लिया गया था कि- भारत के देशभक्त और वीर सैनिको के सम्मान में "अमर जवान ज्योति" अब यहीं जलाई जायेगी.

नया राष्ट्रीय समर स्मारक उन सैनिकों और गुमनाम नायकों की याद में बनाया गया था जिन्होंने आजादी के बाद से देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है. नया स्मारक कहीं दूसरे शहर में नहीं बनाया गया है बल्कि इंडिया गेट परिसर में ही 40 एकड़ में फैला हुआ है. इसकी दीवारों पर भारत के लिए लड़ते हुए वीरगति पाने हुए सैनिकों के नाम लिखे हैं.
जबकि इण्डिया गेट अंग्रेजों के द्वारा बनबाया हुआ स्मारक है, इसको अंग्रेजों ने प्रथम विश्वयुद्ध के बाद "इंग्लैण्ड" के लिए लड़ने वाले 80,000 सैनिको की याद में बनबाया था. यह स्मारक 1931 में बनकर तैयार हुआ था. वहां अंग्रेजों के 13,300 सैनिको के नाम लिखे हैं जिनमे लगभग 4,300 अंग्रेज अफसरों और सैनिको के नाम हैं.
इनमें से जो सैनिक भारतीय मूल के भी हैं, वो भी कोई भारत की स्वाधीनता की लड़ाई नहीं लड़ रहे थे, बल्कि वो तो अपने मालिको के लिए, अपने मालिकों के दुश्मनों से लड़ रहे थे. ये वो भारतीय मूल के अंग्रेज सैनिक थे, जिन्हें अपने अंग्रेज मालिको के इशारे पर, अपने भारतीय भाइयों पर भी गोली चलाने में हिचक नहीं होती थी.
इसके सामने जो छतरी लगी है उसमें तत्कालीन अंग्रेज राजा जार्ज पंचम की मूर्ति लगी हुई थी. इसके सामने का रास्ता "किंग्स वे - अर्थात राजा का पथ" कहलाता था. जिनका नाम बाद में बदलकर "राजपथ" कर दिया गया. आजादी के दिल्ली की जनता ने मांग की कि - वहां से जार्ज पंचम की मूर्ति को हटाया जाए, मगर नेहरु इसके लिए तैयार नहीं थे.

नेहरु का मानना था कि ऐसा करने से अंग्रेज नाराज हो सकते हैं, क्योंकि 15 अगस्त 1947 में आजादी मिलने के बाबजूद, 15 जनवरी 1949 तक, सेना का नियंत्रण अंग्रेजों के पास ही था. तब दिल्ली के राष्ट्रवादी लोगों ने इसको हटाने के लिए जबरदस्त अभियान चलाया, फिर जाकर नेहरु को मजबूर होकर मूर्ति को "कोरोनेशन पार्क" में स्थानांतरित करना पड़ा.
1972 में इण्डिया गेट पर अमर जवान ज्योति की स्थापना की गई थी. यह ज्योति 1971 का युद्ध लड़ने वाले सैनिको को समर्पित थी. अब नया युद्ध स्मारक बन गया है जो भारत के लिए युद्ध लड़ने वाले सैनिको के लिए समर्पित है. इसलिय अमरजवान ज्योति को भी अंग्रेज सैनिको के स्मारक से हटाकर भारतीय सैनिको के स्मारक में स्थानांतरित कर दिया गया है.

नए राष्ट्रीय युद्ध स्मारकमें जो अमरजवान ज्योति लगाईं गई है, उसको जलाने के लिये भी अग्नि , पुरानी वाली अमरजवान ज्योति से ही ले जाई गई है. मेरे इस लेख के साथ डाले गए फोटो में भी यह स्पष्ट दिख रहा है कि अमर जवान ज्याति भी बनाई गई है और दुसरे फोटो में यह भी स्त्पष्ट दिखाई दे रहा है कि - यह इण्डिया गेट के पास ही में है

Monday, 17 January 2022

अहमदशाह अब्दाली के 7 आक्रमण

अहमद शाह अब्दाली का जन्म 1722 में अफगानिस्तान के हेरात में हुआ था. वह जालिम बादशाह नादिर शाह का एक सैन्य अधिकारी था. 1748 में नादिर की मौत हो जाने के बाद वह उसका उत्तराधिकारी बन बैठा और आंतरिक संघर्ष में विजयी होकर अफगान का शाह बन गया. अब्दाली ने 1748 से लेकर 1767 तक भारत पर सात बार आक्रमण किये.

अब्दाली ने पहला आक्रमण 1748 मे, दूसरा आक्रमण 1749 में और तीसरा आक्रमण 1753 में किया था. उसने ये तीनो आक्रमण भारत की तत्कालीन मुग़ल सत्ता पर अपना प्रभुत्व बनाने के लिए, मुगल सत्ता के खिलाफ किये गए थे. 1748 वाला पहला आक्रमण असफल हो गया था. 1749 वाले दूसरे आक्रमण में पंजाब का गवर्नर 'मुईन उल मुल्क' परास्त हुआ.
इसके बाद 'इमाद उल मुल्क' ने अब्दाली को नियमित पैसा (कर) देना स्वीकार कर लिया. शुरू में तो वह अब्दाली को नियमित रूप से कर देता रहा लेकिन फिर वह कर देने में गड़बड़ करने लगा. तब अब्दाली ने 'इमाद उल मुल्क' को सबक सिखाने के लिए 1753 में तीसरा आक्रमण किया. और अपने लोगों को महत्वपूर्ण स्थानों पर बिठाया.
अब्दाली ने चौथा आक्रमण 1757 में किया. इस आक्रमण में उसने सबसे ज्यादा तवाही मचाई थी. अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली तक उसे किसी ने नहीं रोका. दिल्ली के बाद बल्लभगढ़ से लेकर आगरा तक केवल जाटों और नागा साधुओं ने ही अब्दाली का सामना किया था. इस हमले उसमे मंदिरों का विध्वंस किया, लूटमार की और औरतों को गुलाम बनाया.
इन आक्रमणों के समय उसे काबुल से दिल्ली तक किसी ख़ास प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा. जबकि इन हमलो के बारे में जानकार महाराष्ट्र के हिन्दू (मराठे) बेचैन हो गए. अब्दाली के वापस जाने के बाद 1958 में "राघो बा" के नेतृत्व में मराठे उत्तरभारत में आये और स्थानीय राजाओं और सरदारों का साथ लेकर मुस्लिम राजाओ और नबाबो को परास्त किया.
मराठों की बढ़ती ताकत से परेशान होकर उत्तर भारत के मुस्लिम नबाबो और राजाओं ने फिर अब्दाली को बुलाया और कहा कि- औरंगजेब के बाद अब आप ही हैं जो काफिरों से हमारी हिफाजत कर सकते हैं और हिन्दुस्थान में इस्लाम के परचम को बुलंद रख सकते हैं. उनके बुलाने पर 1760 के आखिर में अब्दाली फिर भारत पर पांचवा हमला करने निकल पड़ा.
जब मराठों को इसकी खबर लगी तो वो भी उसे रोकने के लिए निकल पड़े. लेकिन जहाँ उत्तर भारत के ज्यादातर सभी मुस्लिम राजा, नबाब और जागीरदार अब्दाली का साथ देने को तैयार हो गए, वहीँ उत्तर भारत के हिन्दुओं और सिक्खों ने मराठों का साथ नहीं दिया. साथ देना तो दूर उनको खाना, कपडा और सुरक्षित रहने के लिए कोई किला तक उपलब्ध नहीं कराया.
1761 में जब आया था तो मराठों ने पानीपत में अब्दाली को कड़ी टक्कर दी थी. मराठे तो महाराष्ट्र से चलकर पानीपत तक आ गए थे लेकिन स्थानीय लोग इस लड़ाई से दूर रहे. उन्होंने अब्दाली से लड़ना तो दूर मराठों की कोई मदद तक नहीं की. पानीपत के इस युद्ध में मराठों की हार हुई और अब्दाली ने एक बार फिर तबाही मचाई और लूटमार की और वापस चला गया.
1762 में अब्दाली ने छठा हमला किया. इस बार उसे मुसलमानो ने नहीं बल्कि जंडियाला के सिक्ख महंत आकिल दास ने बुलाया था. इसका कारण यह था कि - जंडियाला का महंत आकिल दास कहने को तो सिक्ख था लेकिन था वह अब्दाली का आदमी. उसको सबक सिखाने के लिए सरदार जस्सासिंह आहलूवालिया ने जंडियाला में घेरा डाल दिया था.
तब महंत आकिल दास ने अपनी मदद करने के लिए अब्दाली को बुलाया. अब्दाली के आने की खबर सुनते ही सरदार जस्सासिंह आहलूवालिया ने जंडियाला से घेरा उठा लिया गया और सतलुज पार चले गए. लेकिन अब्दाली ने उनका पीछा किया. मलेरकोटला के नबाब भीखम खान और सरहन्द के नबाब जैनखान ने अब्दाली का साथ दिया.
5 फरवरी 1762 को मलेरकोटला के पास "कुप्प" में अब्दाली, भीखम खान और जैनखान की सेनाओ ने सिक्खों को तीन तरफ से घेर लिया.सिक्ख बहुत बहुत बहादुरी से लड़े लेकिन तीन विशाल सेनाओ से भला कब तक लड़ते ? इस लड़ाई में संयुक्त मुस्लिम सेनाओ ने 35 हजार सिक्खों की हत्या की. इस लड़ाई को बड़ा घल्लूघारा कहा जाता है.
अब्दाली का सातवां आक्रमण 1767 में हुआ. इस आक्रमण को सिक्खो द्वारा विफल किया लेकिन उसका ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है कि- उस आक्रमण में अब्दाली कहाँ तक आया था तथा उसका कहाँ और किस से युद्ध हुआ था ? यदि किसी के पास जानकारी हो तो कृपया बताने की कृपा करें. जिससे अब्दाली के सातों आक्रमणों पर विस्तार से श्रंखला लिख सकूँ.
कुछ लोग ये भी लिखते हैं कि - अहमदशाह अब्दाली ने भारत पर दस आक्रमण किये थे, लेकिन वो अन्य तीन आक्रमण कब किये और कहाँ तक पहुंचा तथा उस समय किस किस ने उसका मुकाबला किया इसका कोई विवरण फ़िलहाल मुझे अभी तक नहीं मिल सका है. यदि किसी के पास उनकी जानकारी तो तो बताने की कृपा करें.
और हाँ किसी को ये पता हो कि - अब्दाली से किसकी, कब और किसने रक्षा की थी, तो कृपया वह भी बताना

Monday, 10 January 2022

ताशकन्द समझौता

1965 के युद्ध ( 1 सितम्बर 1965 से 23 सितम्बर 1965 ) के बारे में ज्यादातर लोग यह मानते है कि यह युद्ध भी भारत पपिस्तान के अन्य युद्ध की तरह कश्मीर के कारण हुआ था लेकिन यह तथ्य बिलकुल गलत है. उस युद्ध की मुख्य बजह थी "कच्छ की रण" पर पापिस्तानियों का हमला और वह घुसपैठ जो 9 अप्रेल 1965 को हुई थी.


यह एक ऐसी तारीख है जिसकी कसक आज भी हर हिन्दुस्तानी के दिल में होनी चाहिए. लेकिन ज्यादातर हिन्दुस्थानियों को यह बात पता भी नहीं है. 09 अप्रैल 1965, को पापिस्तान ने अचानक आक्रमण करके भारतीय कच्छ के एक बड़े भाग पर कब्जा कर लिया था. भारतीय सेना ने पापिस्तान के उस हमले का करारा जबाब दिया था.

अभी भारत कच्छ से पापस्तानियों को खदेड़ने में लगा ही था कि - अगस्त 1965 के पहले सप्ताह में, पाकिस्तान के 30 हजार से 40 हजार सैनिकों ने कश्मीर से लगी भारतीय सीमा में घुसने के लिए “ऑपरेशन जिब्राल्टर” चला दिया. इनका लक्ष्य कश्मीर के चार ऊंचाई वाले इलाकों गुलमर्ग, पीरपंजाल, उरी और बारामूला पर कब्ज़ा करना था.
हमारी सेना के पास बहुत कम हथियार थे. लेकिन इसके बाबजूद हमारी सेना ने अपने साधारण हथियारों से ही पापिस्तानियों को युद्ध में हरा दिया था . अपनी साधारण गनमाउंटेड जीपों, हथगोलों और साधारण थ्री नाट थ्री (303) रायफलों के द्वारा ही अमेरिकी टैंको को नष्ट कर दिया था और लाहौर तथा कराची को भी घेर लिया था.
भले ही इस लड़ाई को लेकर हम लाल बहादुर शास्त्री जी का कितना ही गुणगान करते हों, लेकिन वास्तविकता यह है कि - उस युद्ध में भी सेना की जीत को शास्त्री जी ताशकंद में समझौते की मेज पर हार गए थे. सेना द्वारा 1965 का युद्ध जीतने के बाद भी POK को हाशिल करना तो दूर की बात है, कच्छ की रण का एक हिस्सा पपिस्तान के पास चला गया था.
ताशकंद समझौते के कारण 1965 की लड़ाई को पापिस्तान अपनी जीत बताता है. क्योंकि हम जीतकर भी हार गए थे और पापिस्तान हार कर भी जीत गया था. जिस प्रकार हमारी सेना ने 1947-48 वाली लड़ाई जीती लेकिन कूटनीति की मेज पर जवाह्र्र लाल नेहरु "POK" और "COK" गँवा आये थे. उसी तरह से हम जीत के बाबजूद कच्छ का एक हिस्सा गँवा आये.
1965 भारत और पापिस्तान युद्ध, 9 अप्रैल 1965 से 23 सितंबर 1965 तक लगभग 6 महीने तक भारत और पापिस्तान में युद्ध चला था. युद्ध खत्म होने के 4 महीने बाद जनवरी, 1966 में दोनों देशों के शीर्ष नेता तत्कालीन सोवियत संघ में आने वाले ताशकंद में शांति समझौते के लिए रवाना हुए. पाकिस्तान की ओर से राष्ट्रपति अयूब खान वहां गए थे.
10 जनवरी को दोनों देशों के बीच शांति समझौता भी हो गया. लेकिन समझौते के 12 घंटे में ही शास्त्री जी की अचानक रहस्यमयी मौत हो गई. कहा जाता है कि समझौते के बाद कई लोगों ने शास्त्री को अपने कमरे में परेशान हालत में टहलते देखा था. कुछ लोग यह भी कहते हैं कि समझौते से वह बहुत खुश नहीं थे. ऐसा लगता था जैसे दबाब में समझौता किया है.
शास्त्री जी की मृत्यु (अथवा ह्त्या ) को लेकर कल अलग से पोस्ट डालूगा, आज इस पोस्ट में केवल ताशकंद समझौते के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हैं. 'ताशकंद सम्मेलन' सोवियत रूस के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित किया गया था. इस समझौते में पापिस्तान को कोई दण्ड देने के बजाय एक तरह से इनाम दिया गया था. इसमें कहा गया था कि -
* भारत और पाकिस्तान एक दूसरे ओर शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे.
* दोनों देश अपने-अपने विवादों को को शान्तिपूर्ण ढंग से हल करेंगे.
* दोनों देश 25 फ़रवरी 1966 तक अपनी सेनाएँ वहां तक पीछे कर लेंगे जहा 5 अगस्त 1965 से पहले थीं.
* इन दोनों देशों के बीच आपसी हित के मामलों में शिखर वार्ताएँ तथा अन्य स्तरों पर वार्ताएँ जारी रहेंगी.
* भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बन्ध एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने पर आधारित होंगे.
* दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बन्ध फिर से स्थापित कर दिये जाएँगे.
* एक-दूसरे के बीच में प्रचार के कार्य को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा.
* आर्थिक एवं व्यापारिक सम्बन्धों तथा संचार सम्बन्धों की फिर से स्थापना तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान फिर से शुरू करने पर विचार किया जाएगा.
* ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न की जाएँगी कि लोगों का निर्गमन बंद हो।
* शरणार्थियों की समस्याओं तथा अवैध प्रवासी प्रश्न पर विचार-विमर्श जारी रखा जाएगा तथा हाल के संघर्ष में ज़ब्त की गई एक दूसरे की सम्पत्ति को लौटाने के प्रश्न पर विचार किया जाएगा.
समझौते का हर बिंदु युद्ध हारे हुए पाकिस्तान के लिए फायदा तथा युद्ध जीते हुए भारत के लिए नुकशान दायक था. भारत ने पापिस्तान के जिन इलाकों पर कब्ज़ा किया था वह सब छोड़ दिया लेकिन पापिस्तान के कब्जे में चली गई भारतीय कच्छ की जमीन भारत को आजतक वापस नहीं मिली. इस समझौते के कारण हम जीत कर भी हार गए थे.